13 मुखी रुद्राक्ष के फायदे, तेरह मुखी, मंत्र (tera mukhi rudraksha ke fayde, 13 mukhi rudraksha benefits in hindi, mantra, price)
तेरह मुखी रुद्राक्ष को इन्द्र का अवतार भी कहा जाता है। इसे जो धारण करता है उसके सारे मनोरथ और कामनाये पूर्ण होती है। जिसकी तुलना न हो सके ऐसे महत ऐश्वर्य तो वह व्यक्ति बिना प्रयास के प्राप्त कर लेता है। क्योंकि इसे देवताओ के राजा इन्द्र का रूप माना जाता है इसलिए इस रुद्राक्ष पर सारे देवताओ की कृपा भी होती है। इसे धारण करने पर रिद्धि -सिद्धि की प्राप्ति होती है।
यह रुद्राक्ष दुर्लभ और शक्तिशाली होता है । इसे पापनाशिनी रुद्राक्ष भी कहा जाता है। इसे गले में धारण करने से लाभ होता है। प्राचीन पुस्तकों में इस रुद्राक्ष को कामदेव का स्वरुप भी कहा गया है तो कंही कार्तिकेय माना है।13 मुखी रुद्राक्ष काम तथा रस-रसायन एवं धातुओं तथा अर्थ को सिद्धि देने वाला माना गया है। यह गृहस्त जीवन में सभी प्रकार के सुख देता है। धारणकर्ता को सभी प्रकार के सुखो को प्रदान करता है। यह रुद्राक्ष शुक्र का भी प्रतिनिधित्व करता है। यह वैवाहिक जीवन में भी लाभ प्रदान करता है। 14 मुखी के बाद सबसे दुर्लभ यह रुद्राक्ष होता है।
13 मुखी रुद्राक्ष कैसा होता है(How to Identify 13 Mukhi Rudraksha)
13 मुखी रुद्राक्ष की पहचान यह है की इसमें 13 धारियाँ बनी होती है जिससे इसमें 13 मुख नजर आते है। यह गोल या अंडाकार आकार का हो सकता है। प्रायः 13 मुखी रुद्राक्ष नेपाल और इंडोनेशिया के पाए जाते है। नेपाली रुद्राक्ष हमेशा श्रेष्ठ होता है। यह आंवले आकार का हो सकता है। इंडोनेशिया 13 मुखी रुद्राक्ष का उपयोग जप की माला बनाने में किया जाता है।
फोटो 1 में आप तेरह मुखी नेपाल का रुद्राक्ष देख रहे है जिसे कलेक्टर बीड(collector rudraksha beads) भी कहा जाता है। जिसमे आप आसानी से इसके 13 मुखो और लकीरो को देख सकते है। यह रुद्राक्ष का ऊपरी हिस्सा है ।

फोटो 2 में आप तेरह मुखी नेपाली रुद्राक्ष के निचले हिस्से को देख रहे है। इसमें भी स्पष्ट लकीरे और मुख नजर आ रहे है। यह भी कलेक्टर बीड्स है।

फोटो 3 में आप सामान्य आकार का नेपाली तेरह मुखी रुद्राक्ष को देख रहे है। इसमें भी स्पष्ट लकीरे और मुख नजर आ रहे है। लेकिन यह कलेक्टर बीड्स की तुलना में कुछ मिलीमीटर छोटा होता है।

अब फोटो 4 में आप जो रुद्राक्ष देख रहे है उसमे मुख गिनने पर 13 है लेकिन इसे 13 मुखी नहीं कहेंगे। क्योंकि यह गौरी -शंकर रुद्राक्ष है क्योंकि इसमें आप दो छेद देख सकते है जिसे हमने तीर की सहायता से दर्शाया है। अगर यह 13 मुखी होता तो इसमें एक ही डाली होती। इस प्रकार गौरी-शंकर रुद्राक्ष को 13 मुखी बता कर बेच दिया जाता है।जैसा हमने पिछली पोस्ट में 12 मुखी रुद्राक्ष के बारे में बताया था।

13 मुखी रुद्राक्ष के फायदे (13 Mukhi Rudraksha Benefits)
13 मुखी रुद्राक्ष के फायदे अनगिनत हैं फिर भी लोगों द्वारा अनुभव किए गए कुछ लाभ नीचे साझा किए गए हैं:-
- शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए यह एक सक्षम उपाय है।
- यह कामदेव भगवान के आशीर्वाद का आह्वान करता है, इस प्रकार यह जीवन में आनंद, धन, विलासिता और आराम प्रदान करता है।
- यह नकारात्मकता को दूर रखता है और आपको सकारात्मकता की ऊर्जा से भर देता है।
- यह आपके भीतर एक सुंदरता और आकर्षण पैदा करता है।
- यह लोगों को अपनी और आकर्षित करता है; इसलिए, बिक्री और विपणन,व्यापार, नेतृत्व, राजनीति और सार्वजनिक व्यवहार में लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है।
- यह कुंडलिनी जागरण, आध्यात्मिक ज्ञान और महत्वपूर्ण सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए अच्छा स्त्रोत है।
- यह पूर्ण भौतिकता प्रदान करता है और फिर अध्यात्म की और ले जाकर मोक्ष भी प्रदान करता है।
- यह साहस और आत्मविश्वास देता है जिससे आपके व्यक्तित्व में एक विशेष आकर्षण आ जाता है।
- यह आपके व्यक्तित्व को संतुलित करके आपको मजबूत दिमाग वाला बनाता है।
- यह आपको तेज और शोध-अनुसन्धान वाला भी बनाता है।
- यह आपको धन, प्रतियोगिता, करियर और सफलता के मामले में भाग्यशाली बनाता है।
- यह प्रेम और जीवन को सामंजस्यपूर्ण और आनंदमय बनाता है।
13 मुखी रुद्राक्ष किस लग्न के लोग पहन सकते है
तुला और वृष लग्न के लोग इसे धारण कर सकते है। इसके आलावा मिथुन और कन्या लग्न के लोगो को भी 13 मुखी रुद्राक्ष के फायदे है क्योंकि उनकी कुंडली में शुक्र कारक होता है। अन्य लग्न के जातक अगर इसे धारण करे तो वह भी कर सकते है उन्हें कोई नुक्सान नहीं होगा।
13 मुखी रुद्राक्ष किस राशि के लोग पहन सकते है
अगर राशि और चंद्र कुंडली के अनुसार देखे तो वृषभ राशि और तुला राशि के लोगो 13 मुखी रुद्राक्ष के फायदे है उन्हें इसे धारण करना चाहिए।
13 मुखी रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र(13 Mukhi Rudraksha Mantra)
13 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने का मंत्र “ॐ ह्रीं नमः” है । ”ऐं हुं क्षुं क्लीं कुमाराय नमः” को भी 13 Mukhi Rudraksha Mantra के रूप में जाना जाता है। इसे धारण करने के लिए रुद्राक्ष की माला से 108 बार जप करना होता है।
ॐ ईं यां आप: ॐ। इति मंत्रः।
13 मुखी रुद्राक्ष विनियोग मंत्र(13 Mukhi Rudraksha Viniyoga Mantra)
अस्य श्री इंद्र मन्त्रस्य ब्रह्मा ऋषिः पक्ति:छन्दः इन्द्रोदेवता ईं बीजं आपः इति शक्ति: रुद्राक्ष धारणार्थे जपे विनियोग:
13 मुखी रुद्राक्ष न्यास मंत्र (13 Mukhi Rudraksha Nyas)
ब्रह्मा ऋषिये नमः शिरषि।
पक्ति: छन्दसे नमो मुखे।
इन्द्रो देवताये नमो हृदि।
ईं बीजाय नमो गुहो।
आपः इति शक्तये नमः पादयो:।
अथ करन्यासः(13 Mukhi Rudraksha Karnyas Mantra)
ॐ ॐ अंगुष्ठाभ्याम नमः।
ॐ ईं तर्जनीभ्याम स्वाहा:।
ॐ यां मध्याभ्याम वषट।
ॐ आपः अनामिकाभ्याम हुम्।
ॐ ॐ कनिष्ठाभ्याम वौषट।
ॐ ईं यां आप: ॐ करतलकरपुष्ठाभ्यां फट।
अथाङ्ग न्यासः (13 Mukhi Rudraksha Athang Nyas Mantra)
ॐ ॐ हृदयाय नमः।
ॐ ईं शिरसे स्वाहा।
ॐ यां शिखाये वषट।
ॐ आप: कवचाय हूँ
ॐ ॐ नेत्रत्रयाय वौषट।
ॐ ईं यां आप: ॐ अस्त्राय फट।
अथ ध्यानम (13 Mukhi Rudraksha Dhyan Mantra)
पीतवर्ण सहस्त्राक्षं व्रजपदम्धरम विभुम।
सर्वालंकारसयुक्तं नौमिन्द्रादीकमीश्वरम।।
13 मुखी रुद्राक्ष किस ग्रह के लिए है(13 Mukhi Rudraksha Planet)
तेरह मुखी रुद्राक्ष शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। यह कुंडली में शुक्र का संतुलित करता है। अगर आपकी कुंडली में शुक्र कारक है तो इसे आप धारण कर सकते है। लेकिन अगर शुक्र मारक है या मारक स्थान का स्वामी है तो आप विशेष रूप से धारण कर सकते है यह मारक शुक्र के नकारात्मक परिणाम दूर करेगा।
13 मुखी रुद्राक्ष प्रदीप मिश्रा जी(13 Mukhi rudraksha By Pradeep Mishra)
शिवपुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले ) ने अपनी कथा में 13 मुखी रुद्राक्ष के बारे में बताया है की –
“तेरह मुखी रुद्राक्ष सम्पदा को बढ़ाता है यह रुद्राक्ष दूकान में, फैक्ट्री में तथा व्यापार में बांधा जाता है। और इसका मंत्र है ॐ ह्रीं नमः।”
13 मुखी रुद्राक्ष की कीमत(13 Mukhi Rudraksha Price)
13 मुखी नेपाली रुद्राक्ष सामान्य आकार का आपको 8000 रुपये के आस पास मिल जायेगा। कुछ बेहतर गुणवत्ता का 13 Mukhi Rudraksha (collector beads) जो नेपाली बड़े आकार आंवला आकार का होता है उनकी कीमत 12000 रुपये के आस पास होती है।हो सकता है इससे कम में भी आपको मिल जाये पर आप नेपाली 13 मुखी रुद्राक्ष ही लीजियेगा। नेपाली रुद्राक्ष में कीमत के अनुसार Size में मिलीमीटर का फर्क आ जाता है लेकिन लाभ समान होते है।
आवश्यक जानकारी : 13 मुखी रुद्राक्ष के फायदे के बारे में जानकारी विभिन्न पुस्तकों और अनुभव के आधार पर प्रदान की गयी है। हम पाठको से अनुरोध करते है की रुद्राक्ष के तथ्यों पर अपना विवेक का प्रयोग अवश्य करे।
यह भी पढ़े:
3 comments
Pingback: 14 मुखी रुद्राक्ष के फायदे | 14 Mukhi Rudraksha Benefits in Hindi • Astrology Hindi
Pingback: कर्क राशि २०२३ कैसा रहेगा|Kark Rashi 2023 in Hindi • Astrology Hindi
Pingback: कर्कोटक काल सर्प दोष क्या है | Karkotak Kaal Sarp Dosh in Hindi • Astrology Hindi