दो मुखी रुद्राक्ष देव-देव नाम से पहचाना जाता है। 2 मुखी रुद्राक्ष में दो धारी होती हैं। यह रुद्राक्ष अर्ध-नारीश्वर स्वरूप है, यह शिव और शक्ति का रूप है।इसे पहनने से भगवान शिव और माता पार्वती दोनों ही खुश होते हैं। इसको पहनने से मनुष्य की बुद्धि जाग्रत होती है और घर में हर तरह की सुख-सुविधा उपलब्ध होती है। इसको पहनने से पति-पत्नी में एकात्मयभाव पैदा होता है। यह रुद्राक्ष श्रद्धा तथा विश्वास का स्वरूप है। यह व्यापार-कार्य में सफलता दिलाता है। दो मुख वाला रुद्राक्ष सांसारिक समृद्धि की प्राप्ति कराता है और घर से क्लेश-कारण तो हमेशा-हमेशा के लिए ही खत्म करता है। 2 Mukhi Rudraksha Benefits In Hindi आर्टिकल में हम आगे और विस्तार से जानेंगे

तामसी प्रवत्तियों के परिहार के लिए यह सर्वाधिक उपयुक्त है। चित्त की एकाग्रता ,मानसिक शांति ,आध्यात्मिक उन्नति ,कुंडली जागरण आदि के लिए इसका उपयोग सर्वधा उपयुक्त है। वशीकरण के लिए रुद्राक्ष का प्रयोग अचूक मन गया है।
2 मुखी रुद्राक्ष कैसा होता है
दो मुखी गोल रुद्राक्ष जिसे दो मुखी पथरी दाना रुद्राक्ष भी कहा जाता है नेपाली में पाया जाता है। इसकी बनावट इंडोनेशिया के रुद्राक्ष की तरह होती हैं लेकिन आकर में बड़ा होता है। यह लगभग 18mm के आकर का आता है। दो मुखी नेपाली रुद्राक्ष की कीमत बहुत ज्यादा होती है जो कुछ वेबसाइट पर 5000 से 30000 तक देखी गयी है।

गोल नेपाली दो मुखी रुद्राक्ष हो सकता है की ऐसे किसी रुद्राक्ष को बना दिया गया हो जो तीन मुखी है और जिसमे मुख दो नजर आ रहे है यानि 2 लकीरे स्थित हो। या यह भी हो सकता है की किसी रुद्राक्ष के फल को कच्चा ही तोड़ दिया हो यानि उसे पूरा विकसित हुए बिना ही समय से पहले पेड़ से निकाल लिया गया हो इससे यह होता है की रुद्राक्ष का आकार मध्यम हो जाता है और उस पर लकीरे ठीक से नजर नहीं आती। फिर उस पर लकीरो को गहरा कर दो मुखी बना दिया जाता हो और फिर उसे बेच दिया जाता हो।
दो मुखी इंडोनेशियन रुद्राक्ष का दाना 8-10mm के आस पास का होता है। इतने छोटे दाने में एक या दो लकीर मुश्किल से नजर आती है लेकिन अगर रुद्राक्ष का फल दबा हुआ हो या ठीक से विकसित नहीं हुआ हो तो उसे दो मुखी या एक मुखी में शामिल कर दिया जाता है।

दक्षिण भारत का दो मुखी रुद्राक्ष जिसकी संरचना एक मुखी काजू दाना रुद्राक्ष की तरह होती है उसे कई लोग भद्राक्ष ही मानते है। भद्राक्ष का आकार बड़ा होता है और इसमें एक मुखी काजू दाना की तरह कोई छेद भी नहीं होता। यह 2 मुखी भद्राक्ष 20 रुपये के आस-पास कीमत लिए होता है लेकिन आप अगर इसके बारे में ऑनलाइन सर्च करे तो इसकी कीमत आपको 1000 के आस पास नजर आ जाएगी।

रुद्राक्ष बेचने वाले इसे ही दो मुखी कह कर बेच देते है। इसे अभिमंत्रित करने पर हो सकता है की यह आप पर कुछ असर कर दे लेकिन यह रुद्राक्ष नहीं होता भद्राक्ष होता है।इसलिए दो मुखी रुद्राक्ष अगर आपको नहीं मिल रहा हो तो आप दो मुखी रुद्राक्ष के मंत्र का जाप भी कर सकते है यह भी आपको वही फायदा देगा।
नकली रुद्राक्ष कैसा दिखता है और इसे कैसे पहचाने
2 मुखी रुद्राक्ष कहाँ मिलेगा
दक्षिण का दो मुखी रुद्राक्ष जो भद्राक्ष है एक मुखी रुद्राक्ष की तरह रामेश्वरम तथा हरिद्वार में पाया जाता है।दो मुखी नेपाली रुद्राक्ष आपको किसी बेहतर दुकान से ही खरीदना चाहिए। ऑनलाइन खरीदने में तो विशेष ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो आप दो मुखी के मंत्र का जप कीजिये वह बेहतर है।
दो मुखी रुद्राक्ष पहनने के फायदे(2 Mukhi Rudraksha Benefits In Hindi)
चाहे स्वास्थ्य की दृष्टि से हो या धन, सौन्दर्य हो या फिर प्रेम, विलासिता,यश हो या आध्यात्मिक जागरण ऐसा क्या है जो दो मुखी रुद्राक्ष धारण करने वाले को नहीं दे सकता? इसके लाभ इसे धारण करने वाले के लिए अवश्य फलित होते है।वैसे तो इसके फायदे अनेक है फिर भी कुछ फायदे जो सामान्य रूप से पढ़ने में आते है इस प्रकार है
- यह कुंडली में चन्द्रमा को बेहतर करता है। अगर आप मोती नहीं धारण कर सकते तो इसे धारण कर सकते है।
- यह धारणकर्ता के चारो और एक सुरक्षा बनाता है।
- यह मन को संतुलित करता है।
- यह भगवान शिव और पार्वती का आशीर्वाद प्रदान करता है।
- यह आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने में सहायता प्रदान करता है।
- जिन व्यक्तियों का विवाह नहीं हुआ है उनके लिए सही जीवन साथी ढूंढने में सहायता करता है।
- यह दाम्पत्य संबंधों को बेहतर बनाता है ,उनमे प्रेम बढ़ाता है।
- यह संतान सम्बन्धी समस्याओं और उनमे आने वाली बंधाओ को दूर करता है।
- यह रिश्तो में मधुरता लाता है और उनमे बेहतर तालमेल स्थापित करता है।
- यह धारण करने वाले के लिए भाग्यवर्धक होता है।
- यह आपके जीवन को बेहतर ढंग से बदलने में कारगर सिद्ध होता है।
- चाहे तंत्र हो या तपस्या, उपवास हो या जप और पूजा यह इनमे सफलता प्रदान करता है।
- यह व्यक्ति को भावनात्मक रूप से स्थिर बनाता है।
- यह सांसारिक भोग और मोक्ष दोनों प्रदान करता है।
- यह ईर्ष्या ,क्रोध और निराशा जैसी भावनाओ को संतुलित करता है।
- यह व्यक्ति को एकाग्र और दृढ़ संकल्पित बनाता है।
- यह आपके रोजगार और व्यवसाय दोनों में वृद्धि करवाता है ,धन को बढ़ाता है।
- यह आय के नए स्त्रोत बनाने में मददगार साबित होता है।
- यह आपके कार्य क्षेत्र में सुधार करता है उसमे नई रचनात्मकता देता है।
- यह व्यक्ति को काला जादू ,तांत्रिक हमले और बुरी नजर से बचता है।
- यह मन में शंकाओ को दूर करता है और सही निर्णय में मदद करता है।
- चूंकि इसमें शिव और शक्ति की ऊर्जा है, इसलिए यह आपको सृजन शक्ति प्रदान करता है। जिसके साथ आप दुनिया में अपनी पहचान बना सकते हैं।
- यह कई छोटी -बड़ी बिमारियों को भी ठीक कर सकता है।
- इसका उपयोग विशेष रूप से आंतों, गुर्दे, आंखों और मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।
- वह आपको ध्यान की गहनतम अवस्था को प्राप्त करने में मदद करता है।
दो मुखी रुद्राक्ष किस लग्न के लोग पहन सकते है
वैसे तो इसे हर कोई लग्न का जातक धारण कर सकता है लेकिन जिन कुंडलियों में चन्द्रमा कारक है या फिर अशुभ फल दे रहा है तो भी इसे धारण कर सकते है। कर्क लग्न के जातक ,मीन लग्न और वृश्चिक लग्न के जातक धारण कर सकते है। अगर चन्द्रमा अष्टमेश है तो भी आप इसे धारण कर सकते है।
यह भी पढ़े:कर्क राशि के लोग कैसे होते है?मंत्र ,इष्ट ,रंग ,बीमारी आदि।
2 मुखी रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र(2 Mukhi Rudraksha Mantra)
2 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने का मंत्र “ॐ नमः” है । इसे धारण करने के लिए रुद्राक्ष की माला से १०८ बार जप करना होता है।
“
ॐ क्षीं ह्रीं क्ष्रौं क्षीं ॐ। इति मंत्रः।
”
2 मुखी रुद्राक्ष अर्ध नारीश्वर का प्रतिक है इसलिए इसके लिए इस मंत्र का भी जाप करना चाहिए
“अर्धनारीश्वर ॐ नमः”
दो मुखी रुद्राक्ष विनियोग मंत्र(2 Mukhi Rudraksha Viniyoga Mantra)
ॐ अस्य श्रीदेवदेवशमन्त्रस्य अत्रिऋषि गायत्री छन्द: देवदेवेशो देवतां क्षीं बीजं क्षौं शक्ति: मम चतुर्वर्गसिद्धयर्थे रुद्राक्षधारणणार्थे जपे विनियोग:।
अत्रिऋषिये नमः शिरसि। गायत्री छन्दसे नमो मुखे। देवदेशाय नमो हृदि । क्षीं बीजाय नमो गुह्म। क्षीं शक्तये नमः पादयोः।
अथ न्यासः(2 Mukhi Rudraksha Nyas)
ॐ ॐ अंगुष्ठाभ्यां नमः ,ॐ क्षीं तर्जनीभ्यां स्वाहा ,ॐ ह्रीं मध्यमाभ्यां वषट ,ॐ क्ष्रौं अनामिकाभ्यां हुं ,ॐ क्षीं कनिष्ठिकाभ्यां वौषट ,ॐ ॐ करतलकरपृष्ठाभ्यां फट।।
अथाङ्ग न्यासः
ॐ ॐ हृदयाय नमः। ॐ क्षीं शिरसे स्वाहा। ॐ ह्रीं शिखाए वषट।
ॐ क्षौं कवचाय हुं। ॐ क्ष्रीं नेत्रत्रयाय वौषट। ॐ ॐ अस्त्राये फट।।
अथ ध्यानम
तपनसोम हुताशन लोचनं, घनसमानगलं शशिसुप्रभम्।
अभय चक्रपिनाकवरान्करैदैधतामिन्द्रधरं गिरीशं भजेत॥
उपरोक्त मंत्र का दो मुखी रुद्राक्ष धारण करने पर सुबह १०८ बार जब करे। इस रुद्राक्ष को सोमवार ,शिवरात्रि तथा महाशिवरात्रि के शुभ समय पर धारण करे।
दो मुखी रुद्राक्ष किस ग्रह के लिए है(Ruling Planet)
2 मुखी रुद्राक्ष चन्द्रमा के लिए है। कुंडली में चन्द्रमा को संतुलित करता है।
दो मुखी रुद्राक्ष के बारे में प्रदीप मिश्रा जी के विचार
दो मुखी रुद्राक्ष के बारे में प्रदीप मिश्रा जी ने अपनी कथा में कहा है की –“दो मुखी रुद्राक्ष बांधा को हरता है कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती या कार्य रुका है ,सरकारी कार्यो में रुकावटों को दूर करता है।”
दो मुखी रुद्राक्ष के बारे में सद्गुरु के विचार
सद्गुरु ने दो मुखी रुद्राक्ष को वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए बताया है। उन्होंने बताया है की यह दो मुखी रुद्राक्ष केवल विवाहित जोड़ों के लिए है और इसे पति और पत्नी दोनों को पहनना चाहिए।
2 मुखी रुद्राक्ष की कीमत
हरिद्वार और रामेश्वर के 2 मुखी भद्राक्ष की कीमत 30 रूपये के आस पास होती है। कुछ दुर्लभ दो मुखी रुद्राक्ष को 1000 के आस पास देते है। 2 मुखी इंडोनेशियन रुद्राक्ष की कीमत 500 के आस-पास होती है लेकिन जब आप 100 रुपये वाली रुद्राक्ष की माला लाते है तो उसमे आपको एक मुखी से 7 मुखी इंडोनेशियन रुद्राक्ष भी देखने को मिल जायेंगे इसलिए इंडोनेशिया के रुद्राक्ष की कीमत बहुत ज्यादा नहीं होना चाहिए ।
लेकिन दो मुखी गोल रुद्राक्ष की भी कीमत बता पाना मुश्किल है क्योंकि यह काफी दुर्लभ होता है इसलिए कोई भी दो मुखी गोल रुद्राक्ष आपको सस्ते में दे तो इसपर संदेह करना चाहिए।कुछ वेबसाइट में नेपाली गोल दो मुखी पथरी दाना की कीमत लगभग 30000 रुपये तक बताई है।
आवश्यक जानकारी :2 Mukhi Rudraksha Benefits In Hindi के बारे में जानकारी विभिन्न पुस्तकों और अनुभव के आधार पर प्रदान की गयी है। हम पाठको से अनुरोध करते है की रुद्राक्ष के तथ्यों पर अपना विवेक का प्रयोग अवश्य करे।
FAQ:
2 मुखी रुद्राक्ष की पहचान
इस पर 2 धारियाँ होती है।
2 मुखी रुद्राक्ष से कौन सा ग्रह मजबूत होता है?
2 मुखी रुद्राक्ष से चन्द्रमा मजबूत होता है।
यह भी पढ़े :
- माणिक रत्न के अद्भुत लाभ और नकली माणिक
- 35 धनवान बनाने वाले सपने
- रुद्राक्ष दीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे
5 comments
Pingback: कर्क राशि २०२३ कैसा रहेगा|Kark Rashi 2023 in Hindi • Astrology Hindi
Pingback: नकली रुद्राक्ष कैसा दिखता है और इसे कैसे पहचाने • Astrology Hindi
Pingback: पार्थिव शिवलिंग कैसे बनाएं | Mitti Ka Shivling (2023) • Astrology Hindi
Pingback: शंखपाल काल सर्प दोष क्या है | Shankhpal Kaal Sarp Dosh in Hindi • Astrology Hindi
Pingback: 11 मुखी रुद्राक्ष के फायदे | 11 Mukhi Rudraksha Benefits in Hindi • Astrology Hindi