Kanya Rashi 2023 in Hindi|कन्या राशि का भाग्योदय 2023

Share With Your Friends

कन्या राशि 2023 के लिए गुरू सातवे रहकर 22 अप्रैल से आठवे होंगे। शनि 17 जनवरी से छठें होंगे व राहु आठवे रहकर 29 नवंबर से सातवे हो जायेंगे |

कन्या राशि वालों में इस वर्ष (Kanya Rashi 2023)बेहद भावुकता देखी जा सकती है। आप बात-बात पर विचलित हो सकते है। हिम्मत जल्दी टूट सकती है, संयम रखे।स्वास्थ्य ठीक रहने के योग है। नीति, नियम, सिद्धांतों के लिए लड़ते देखे जायेंगे। एकला चलो की नीति पर काम कर सकते हैं। इस वर्ष 2023 गवाही, जमानत देने से बचना चाहिए। शीघ्र विश्वास भी कष्ट दे सकता है। अपने को सही सिद्ध करने के फेर में परेशान रह सकते है। वाणी पर संयम रखे तो परेशानी से बच सकेगे। परिवारजनों को समय देंगे व मिलकर रहेंगे।

kanya rashi 2023 in hindi,kanya rashifal 2023 hindi
Source:pixabay.com

आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है। शेयर, वायदा बाजार में लाभ हो सकता है। नौकरी में बार-बार परिवर्तन की सोच से बचना शुभ रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिल सकता है। भवन, भूमि, वाहन के कामों में सफलता का योग है। महिलाओं व युवाओं के अवसर अच्छे है। पैतृक प्रापर्टी के कामों को ध्यान से आगे बढाये। व्यापार, व्यवसाय में स्थिरता देखी जायेगी | नवीन कार्य के बारे में विचार करें। संतान सुख बेहतर रहेगा। अध्यात्म में रूचि बढेगी। मित्रों से विशेष लगाव रहेगा। प्रेम प्रसंग आगे बढेंगे।

शत्रु, विरोधी शांत देखे जायेंगे।कर्ज की समस्या से निजात पाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे । धार्मिक यात्राएं होगी | शादी, विवाह के काम में धन खर्च हो सकता है। विदेश संबंध बनने का योग है । कोर्ट, कचहरी में अभी और समय देना पड सकता है । नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। बेरोजगार नौकरी पा सकेंगे। मान, सम्मान में प्रतिष्ठा बढ़ेगी । राजनीति में विशेष लाभ होने के आसार हे। राज्य सुख पाने के प्रयास सफल होंगे । माता-पिता का सुख बना रहेगा ।

कन्या राशि नामाक्षर (Kanya Rashi Name letters)

कन्या राशि वालो के नाम के शुरुवाती अक्षर टो,पा,पी, पू, पे, पो, ष, ण, ठ से शुरू होते है।

कन्या राशि २०२३ व्यवसाय(Kanya Rashi 2023 Career Profession)

इस Kanya Rashi 2023 वालों को ग्रहों का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जहां शनि का भ्रमण छठवें भाव में ताम्रपाद से शुभ फलकारी पूरे वर्ष भर रहेगा। वहीं अप्रैल से गुरू अष्ट्म भाव में आने के कारण परेशानियां होगीं। अक्टूबर तक राह भी अष्ट्म भाव में मध्यम फलकारी रहेगा। इसलिये व्यापार और जोखिम वाले कार्यो में सावधानी रखें। अन्य ग्रहयोगों के प्रभाव से इस वर्ष घटनाओं में घटनाक्रमों में अपेक्षाकृत शीघ्रता हो सकती है। आपके उद्योग, व्यापार एवं नौकरी में स्थायी प्रकृति के परिवर्तन का संकेत हो सकता है। जनवरी से अप्रैल के मध्य साझे के कार्यों में पहले किये गये(Kanya Rashi 2023 business)व्यवसायिक कॉन्ट्रेक्ट में अनचाहे बदलाव और मतभेद की संभावना बनती है।

मई से आगे कारोबारी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जुलाई से क्रमश: सुधार होगा। आपकी दूरदर्शिता एवं विवेक बुद्धि के बल से आपके पक्ष में बात बन जायेगी। जुलाई के बाद आप अपने व्यापार के विस्तार और लाभार्जन में उत्तरोत्तर सफलता प्राप्त करेगें। यदि आप नौकरी पेशा हैं, तो इस वर्ष 2023 आपके कार्यक्षेत्र में अचानक स्थानीय कार्य का परिवर्तन हो सकता है, विशेषकर जुलाई से सितंबर के मध्य कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की पूरी संभावना है।

कन्या राशि २०२३ धन-सम्पत्ति (Kanya Rashi 2023 Money)

इस वर्ष(Kanya Rashi 2023)आपको बड़े उद्देश्यों पर पूँजीगत व्यय भार बढ़ेगा। दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में विभिन्‍न प्रकार की बाधाओं के कारण आय में विलंब हो सकता है। मई में नवीनीकरण या पुरानी अलाभकारी संपत्ति को लाभकारी बनाने का कार्य भार बढ़ेग। आर्थिक दृष्टि से मई के उत्तरार्धमें कारोबार में धन लाभ उत्तरोत्तर बढ़ेगा तथा अलाभकारी खर्चो में कमी आयेगी। परिवार में किसी सदस्य की आजीविका लगने से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि २०२३ प्रेम (Kanya Rashi Love Life 2023)

कन्या (Kanya Rashi 2023 Love Life ) के अनुसार वर्ष 2023 में कन्या राशि के लोग प्रेम संबंधों में परीक्षा देते हुए नजर आएंगे। जहां वर्ष की शुरुआत में शनि और शुक्र गृह आपके पंचम भाव में रहकर आपको अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के बहुत मौके देंगे और यदि आप अपने रिश्ते में सच्चे हैं तो आप और आपके प्रियतम के बीच की दूरियां कम होगी और आपमें प्रेम बढ़ेगा। वहीं 17 जनवरी के बाद जब शनि छठे भाव में आ जाएंगे तो छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बड़ सकता है ।

kanya rashi 2023 love life,kanya rashifal 2023 pyar

आपके प्रियतम किसी कारणवश कुछ समय के लिए आपसे दूर भी जा सकते हैं लेकिन यदि आप अपने रिश्ते को संभाल कर रखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपने अंदर भी कुछ बदलाव करने होंगे जिससे आपका प्रियतम आपसे नाराज ना हो। इस वर्ष विशेष रूप से जनवरी, अप्रैल, अगस्त , सितंबर और दिसंबर के महीनों के दौरान आपका प्यार बढ़ेगा। रिश्ते में प्रेम के योग बनेंगे और आप और आपके प्रियतम एक दूसरे के निकट आएंगे। जनवरी से अप्रैल के बीच आप यदि शादी का प्रस्ताव रखते हैं तो आपके विवाह के योग भी बन सकते हैं।

कन्या राशि २०२३ संतान प्राप्ति (Kanya Rashi 2023 Santan Prapti)

कन्या(Kanya Rashi 2023 Santan Prapti) के अनुसार आपके बच्चों के लिए वर्ष की शुरुआत बढ़िया रहने वाली है। शनि और शुक्र गृह आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आपकी संतान को उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। वह जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हैं, यदि वह पढ़ाई करते हैं या वह जॉब करते हैं तो दोनों ही क्षेत्रों में उन्हें सफलता मिलेगी। इसके बाद पंचम भाव के स्वामी शनि छठे भाव में आ जाएंगे तो यह समय भी परेशानी जनक नहीं होगा।

kanya rashi 2023 santan prapti yog

आपकी संतान की वृद्धि इस वर्ष होगी और आपको ईश्वर की कृपा से संतान से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बृहस्पति और राहु के एकसाथ होने के कारण मई-जून के बीच संतान को लेकर थोड़ी चिंताएं प्रकट हो सकती हैं लेकिन उसके बाद का समय अच्छा रहेगा। आपकी संतान मेहनती बनेगी और अपनी मेहनत से अपनी जगह बनाएगी और आपको उनकी सफलता पर गर्व होगा।

कन्या राशि २०२३ शादी (Kanya Rashi 2023 Marriage)

कन्या (Kanya Rashi 2023 shadi)के अनुसार वर्ष 2023 में वैवाहिक जीवन को लेकर आप थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत बहुत अनुकूल होगी। शनि ग्रह पंचम भाव में बैठकर आपके सप्तम भाव को देखेंगे और गुरु ग्रह अपनी ही राशि में 22 अप्रैल तक सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। यह ग्रह स्थिति आपके विवाह के सुंदर योग बनाएगी और यदि आप विवाह योग्य हैं तो जनवरी से अप्रैल के अंत तक के समय के दौरान आपका विवाह हो सकता है। यदि आप किसी को प्रेम करते हैं तो इस दौरान आपका प्रेम विवाह होने की भी प्रबल संभावना बनेगी। यदि आप विवाहित हैं तो यह समय दांपत्य जीवन में तनाव को कम करने वाला साबित होगा।

kanya rashi 2023 shadi in hindi,kanya rashifal 2023

आप और आपके जीवनसाथी साथ मिलकर अपनी समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन भली प्रकार करेंगे और इससे आपका दांपत्य जीवन खूबसूरती के साथ व्यतीत होगा लेकिन बृहस्पति के अष्टम भाव में जाने से जीवनसाथी की सेहत थोड़ी सी बिगड़ सकती है क्योंकि शनि भी छठे भाव में होंगे और अष्टम भाव में बृहस्पति के साथ राहु भी उपस्थित रहेंगे।

कन्या राशि वालो को अप्रैल के महीने में खासतौर से ध्यान देना होगा क्योंकि सूर्य, बृहस्पति और राहु इन तीन बड़े ग्रहों की युति आपके अष्टम भाव में होने से जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आप और उनके बीच तनाव बढ़ सकता है। रिश्ते पर गलत असर पड़ सकता है और ससुराल पक्ष से भी संबंध बिगड़ सकते हैं। वर्ष के अंतिम महीनों के दौरान स्थिति अनुकूल होगी और आपका दांपत्य जीवन फिर से खुशमिजाज हो जाएगा।

कन्या राशि २०२३ घर परिवार(Kanya Rashi 2023 Family)

आपके परिवार में मांगलिक कार्य, विवाह, जन्मोत्सव आदि होने के साथ-साथ आंतरिक मतभेद, क्लेश आदि हो सकते हैं। बड़े आयोजन के लिये धन संपत्ति व सुविधाओं का विस्तार भी आप अपने घर में करेगें यदि आप स्वयं विवाह के उम्मीदवार हैं तो मई से आगे का समय आपके लिये आपकी अभिलाषा पूर्ति में सहायक होगा। संतान पक्ष के लिये वर्षान्त का समय उत्तम रहेगा। मई के बाद संतान या वरिष्ठ सदस्यों की उन्‍नति का संकेत है।अगस्त में पारिवारिक जीवन(Kanya Rashi 2023 Family) में मतभेद पैदा हो सकते हैं किंतु शीघ्र उपाय से लाभ होगा। वर्ष के उत्तरार्ध में आपको किसी संस्थान में परामर्शदाता या संरक्षक के पद पर नामित किया जा सकता है।

कन्या राशि २०२३ स्वास्थ्य (Kanya Rashi 2023 Health)

कन्या राशि वालो का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कार्यक्षमता भी अच्छी रहेगी। आपके व्यक्तित्व में गंभीरता एवं आकर्षण में वृद्धि होगी। आपको पित्त, डायबिटीज, लीवर संबंधी व्याधि, एवं कार्य क्षमता में कमी का अनुभव हो सकता है। फरवरी से मई 2023 के मध्य चित्त में एकाग्रता की कमी की संभावना है। रक्तचाप में वृद्धि संभव है। संयम और औषधी से उस पर नियंत्रण होगा।

कन्या राशि २०२३ प्रतियोगिता परीक्षा(Kanya Rashi 2023 Students)

इस वर्ष 2023 ग्रहयोग बड़े बदलाव का संकेत देते हैं। आप अभी जिस पढ़ाई, कार्यक्षेत्र से जुड़े हैं या जुड़ना चाहते हैं उसमें फेर-बदल करना चाहेंग। ऐसा स्वत: प्रेरणा या सलाह के कारण हो सकता है। जनवरी से मार्च या जुलाई से सितंबर के मध्य में चित्त में अशांति के कारण आपको अपना लक्ष्य साधनें में रूकावट आ सकती है। वर्ष का उत्तरार्ध आपकी आकांक्षा की पूर्ति में सहायक रहेगा। इस दौरान आप बौद्धिकक्षेत्र में तथा परीक्षा प्रतियोगिता(Kanya Rashi 2023 competition exam) में नया कीर्तिमान बनाने में सफल होंगे।

कन्या राशि २०२३ यात्रा तबादला (Kanya Rashi 2023 Travel)

आपके कार्यक्षेत्र में कुछ न कुछ फेर बदल हो सकता है। इस दृष्टि से जुलाई से सितंबर 2023 का समय घटना प्रधान रह सकती है । जनवरी से मई के मध्य कार्यक्षेत्र में बदलाव, तबादले की संभावना के कारण अस्थिरता रह सकती है। जो मई के उत्तरार्ध में दूर हो जाएगी। अपनी इच्छा या विभाग परिवर्तन(Kanya Rashi 2023 Transfer) का योग भी वर्ष के पूर्वार्ध में घटित हो सकता है।

कन्या राशि २०२३ उपाय (Kanya Rashi 2023 Remedies)

इस वर्ष लोकोपकारी कार्य, वृक्षारोपण, असक्तजनों की सहायता, अन्न, वस्त्र, विद्या आदि का दान कर सकते हैं। धार्मिक पुण्य स्थान के दर्शन होगें, कुछ थोड़े समय के लिये निवास भी होगा। परिवार सहित धर्म स्थल की यात्रा हो सकती है। राहु ग्रह की शांति के लिये काली वस्तुओं का दान करना लाभकारी रहेगा।

इसके अलावा कन्या राशि वालो को निम्न उपाय(Kanya Rashi 2023 upay) भी करना चाहिए-

  1. कन्या राशि वालो को बुधवार के दिन व्रत रखना चाहिए।
  2. बुधवार से शुरू करके प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ कीजिये।
  3. प्रतिदिन बुध देव के बीज मंत्र का जाप करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
  4. बुधवार को शाम के समय किसी मंदिर में काले तिलों का दान करना लाभदायक रहेगा।
  5. बुधवार के दिन श्री गणेश जी का पूजन करना चाहिए।
  6. आपको उत्तम गुणवत्ता वाला पन्ना रत्न धारण करना बहुत लाभदायक रहेगा। इस रत्न को आप कनिष्ठिका अंगुली में शुक्ल पक्ष के दौरान बुधवार के दिन धारण कर सकते हैं।इसके लिए कुंडली का विवेचन आवश्यक है।
  7. पन्ना धारण न करने की स्थिति में आप ४ मुखी रुद्राक्ष धारण कीजिये।
  8. यदि आप किसी कठिन समस्या से जूझ रहे हैं या बीमार हैं तो आपके लिए श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना लाभदायक रहेगा।
  9. गुरू, मंगल की आराधना भी करनी चाहिए।

कन्या राशि मंत्र ॐ ह्रीं परमात्मने नम: का जाप करें।

सूचना: कन्या राशिफल २०२३(Kanya Rashi 2023) सामान्य ज्योतिष गणना के सिद्धांत पर लिखा गया है।जो ग्रहो के गोचर(Planet Transit) के अनुसार बताया गया है। यह जरूरी नहीं जो राशिफल लिखा है वही आपके साथ हो।क्योंकि हर व्यक्ति की कुंडली में ग्रहो की स्थिति अलग होती है। किसी भी व्यक्ति के भविष्य फल के लिए संपूर्ण कुंडली का विवेचन आवश्यक है। और पाठको से निवेदन है की वह किसी भी तथ्य पर अपने विवेक का प्रयोग अवश्य करे।

यह भी पढ़िए :



Share With Your Friends

About Antriksh

Check Also

meen rashi 2023 in hindi,meen rashifal 2023

Meen Rashi 2023 in Hindi|मीन राशि का भाग्योदय 2023

Share With Your Friends मीन राशि २०२३ में गुरु पहले, फिर 29 अप्रैल से दूसरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *