कर्क राशि का भाग्योदय 2023|Kark Rashi 2023 in Hindi

Share With Your Friends

गुरू 22 अप्रैल तक नवे रहकर दसवें होंगे । शनि 17 जनवरी से आठवे व राहु दसवें रहकर 29 नवम्बर से नौवे होंगे ।

कर्क राशि वालों के लिए नवीन वर्ष(Kark Rashi 2023) यह संकेत कर रहा है कि व्यक्तित्व में काफी संवेदनशीलता पाई जाएगी । छोटी-छोटी बातों से विचलित रह सकते हैं। वाणी असंयम व स्पष्टवादिता से परेशानी रह सकती है। काल्पनिक डर, भय से भी परेशान रह सकते है| आर्थिक योग ठीक रहने के आसार है | परिवार जन, बंधु, बांधव मिल जुलकर रह सकेंगे। धन की आवक सुगम बनी रहेगी पर खर्चों पर नियंत्रण ना होने से बचत बड़ने की स्थिति नहीं देखी जायेगी। काम-काज को समयबद्ध करने का भाव देखा जायेगा | नये वाहन का योग भी शुभ है | कृषकजन संतुष्ट देखे जायेंगे | युवा व स्त्रियों को आगे बढने के कई विकल्प मिल सकते हैं |

kark rashi 2023 hindi,kark rashifal 2023 kaisa rahega
Source:pixabay.com

व्यापार, व्यवसाय में योग ठीक है व्यापार में परिवर्तन का लाम भी मिल सकता है | नवीन व्यापार में विलंब संभव है | शत्रु, विरोधी ज्यादा परेशान कर सकते हैं | स्वास्थ्य की समस्या नियंत्रण में रहेगी | समझौते के प्रयास सफल हो सकते हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में रूचि जागृत होगी। अनुसंधान के क्षेत्र में जा सकते है। मित्रों से अच्छी जम सकती है। दाम्पत्य में अस्थिरता का योग है। विवाह जमने में अडचने आ सकती है | न्याय क्षेत्र में यश संभव है

कर्क राशि २०२३ व्यवसाय(kark Rashi 2023 Career Profession)

आपकी राशिवालों को इस वर्ष(Kark Rashi 2023)ग्रहयोग मिला-जुला फल देगें। जनवरी से अद्दैया शनि का प्रभाव रजत पाद से प्रारम्भ होगा। रजत पाद होने से शनि शुभ फल भी देगा, उन्नति भी करायेगा, साथ ही परेशानियां भी देगा। गुरू का भ्रमण नवम और दशम भाव में होगा, यह भी उत्तम है। कुल मिलाकर ग्रहयोग उत्तम फलकारी हैं। इस वर्ष आप अपने वर्तमान दायरे से बाहर जाकर कार्य करने की स्थिति में रहेंगे। आपको अपने उद्योग- धन्धे व्यापार में पूँजी लगाने उसे गतिशील बनाने और उस पर बड़े व्यय करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस प्रकार के कार्यो से भले ही तत्काल परिणाम न दिखाई दें पर उनकी दिशा और दशा आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप ठीक चलती रहेगी।

यदि आपका जन्म का शनि शुभ नहीं है तो मेहनत का कम परिणाम प्राप्त होगा।आपके उद्योग के उत्पाद की माँग या उसके निर्माण में कमी का अनुभव जनवरी से मई के बीच हो सकता है। इस अवधि में आप अपनी प्रबंध क्षमता और वित्तीय संस्था के बाहर जाकर काम करने से बचें, अन्यथा कठिनाई बढ़ सकती है। आपको अपने कारोबार की प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो आपको इस तथ्य का विश्लेषण भली-भाँति से कर लेना चाहिये। यदि आप अपना कार्यक्षेत्र देश-प्रदेश के बाहर स्थापित करना चाह रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि २०२३ धन-सम्पत्ति (kark Rashi 2023 Money)

संपत्ति के निर्माण या खरीद अथवा मरम्मत पर बड़ा व्यय होने का योग है। पूँजीगत व्यय के संस्थानों की प्राप्ति में जनवरी से मार्च की अवधि को छोड़कर वर्ष के अधिकांश समय में आपको धन प्रबंधन, श्रम, कच्चा माल एवं मार्केट जुटाने बनाने में सफलता मिलेगी। वर्ष के प्रांरम्भ में कुछ ग्रह अलाभकारी भी सिद्ध हो सकते हैं। पारिवारिक क्षेत्र में भी संपत्ति के विभाजन या एक से अधिक स्थानों पर इसकी देखभाल की स्थिति बन सकती है। अगस्त में संपत्ति की हानि के प्रति सावधानी रखें। नई संपत्ति की प्राप्ति का संयोग बन रहा है।प्रापर्टी का योग ठीक होने से पैतृक जमीन,(Kark Rashi 2023 property) जायदाद के विवाद सुलझ सकेंगे। नवीन मकान, दुकान, भूमि भी खरीदने का योग है।

कर्क राशि २०२३ प्रेम (Kark Rashi 2023 Love Life )

कर्क(Kark Rashi Love Life 2023)के अनुसार कर्क राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। वर्ष की शुरुआत में मंगल की दृष्टि पंचम भाव पर होने से तनाव और टकराव की स्थिति बन सकती है लेकिन बृहस्पति गृह की कृपा दृष्टि आपके रिश्ते को बचाए रखेगी। अप्रैल महीने तक कई परेशानियों के बावजूद आप अपने रिश्ते को संभाले रखने में कामयाब रहेंगे।

kark rashi love life 2023,kark rashifal lovelife 2023

मई के महीने में रिश्ते में तनाव बढ़ेगा और आपके काम का प्रभाव आपके प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ा सकता है। उसके बाद कर्क राशि वाले अपने रिश्ते में काफी अनुकूलता और सहजता महसूस करेंगे। जून के महीने में आपके रिश्ते में अंतरंग संबंधों की बढ़ोतरी होगी और आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे और विवाह के संबंध में विचार बना सकते हैं। वर्ष का अंतिम महीना नवम्बर -दिसम्बर आपके रिश्ते में रोमांस(Kark Rashi 2023 Romance) बढ़ाएगा और आप अपने प्रियतम के साथ खुशी भरे पल का लुत्फ उठाएंगे।

कर्क राशि २०२३ संतान प्राप्ति (Kark Rashi 2023 Santan Prapti)

Kark Rashi 2023 संतान को लेकर मनःस्थिति संदेहस्पद देखी जायेगी।आपके बच्चों के लिए वर्ष की शुरुआत के अनुसार अच्छी रहेगी क्योंकि पंचम भाव पर मंगल गृह की दृष्टि होगी जो कि उनकी अपनी राशि है और बृहस्पति गृह भी अपने नवम दृष्टि से पंचम भाव को देखेंगे। यह दोनों ही स्थितियां आपके बच्चों को प्रगति देगी। उनके अंदर उत्साह का संचार करेंगी और किसी भी काम को करने में मददगार बनेंगी।

kark rashi 2023 santan prapti,kark rashi santanprapti yog 2023

हालांकि इसी बीच जब शनि कुंडली के अष्टम भाव में गोचर करते हुए आपके पंचम भाव को देखेंगे तो आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर लगभग वर्ष भर चिंता बनी रह सकती है, फिर भी ग्रहों की स्थिति आपके संतान को इस वर्ष कोई अच्छी उपलब्धि प्रदान कर सकती है क्योंकि गुरु का प्रभाव अच्छा रहेगा। कर्क राशि वालों को अक्टूबर के बाद से (cancer Rashi 2023 Santan Prapti)संतान से संबंधित और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे और उनको तरक्की करता हुआ देखकर आपको भी गर्व महसूस होगा।।

कर्क राशि २०२३ शादी (Kark Rashi 2023 Marriage)

Kark Rashi 2023 में आपकी जिम्मेदारी एक से अधिक स्थानों पर बढ़ेगी। यदि आप नई संपत्ति खरीद रहे हैं तो संभव है कि उसमें अधिकार या उद्योग के विभाजन को लेकर कोई उलझन आपके सामने आ जाये। आपके परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने, शिक्षापूरी होने और विवाह आदि मांगलिक कार्यहोने का गोचर ग्रहों का संकेत है।कर्क के अनुसार वैवाहिक जीवन(Kark Rashi 2023 Shadi) को लेकर वर्ष की शुरुआत में कठिनाइया रहेगी।

kark rashi 2023 shadi,kark rashi ki shadi 2023

शनि गृह वर्ष 2023 की शुरुआत में आपके कुंडली के सप्तम भाव में शुक्र गृह के साथ रहेंगे जिससे आपके रिश्ते में प्रेम तो रहेगा लेकिन आपसी तनाव बना रहेगा। उसके बाद शनि गृह 17 जनवरी को आपके अष्टम भाव में चले जाएंगे और वहां से आपके दूसरे भाव धन भाव( मारक भाव )को देखेंगे यह समय आपके दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ा सकता है। ससुराल पक्ष से भी संबंध में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। केवल गुरु की कृपा आपको थोड़ी बहुत चुनौतियों से बचाए रखेगी।

उसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगेंगी लेकिन मई से जुलाई के बीच जब मंगल का गोचर आपकी राशि में होगा तो वह समय दांपत्य जीवन में और ज्यादा तनाव को बढ़ाने वाला साबित होगा। उसके बाद अगस्त के महीने में सूर्य भी आपके प्रथम भाव में गोचर करके सप्तम भाव को देखेंगे। वह समय अहम के टकराव का समय हो सकता है तथा आपके और जीवनसाथी(kark rashi 2023 spouse) के बीच व्यवहार बिगड़ सकता है।

राहु-केतु के प्रभाव से पारिवारिक जीवन में पहले से ही तनाव चल रहा होगा। इसकी वजह से यह समय थोड़ा सा ज्यादा ध्यान देने का होगा। इसके बाद मंगल के चौथे भाव पारिवारिक भाव में होने से भी कुछ समस्याएं सामने आएंगी। उसके पश्चात 30 अक्टूबर के बाद जब राहु आपके नवम भाव में और केतु तीसरे भाव में आ जाएंगे तो इन चुनौतियों में थोड़ी सी कमी आएगी और वर्ष 2023 के अंत तक आप अपने दांपत्य जीवन का लुत्फ़ उठाएंगे और जीवनसाथी के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि २०२३ स्वास्थ्य (kark Rashi 2023 Health)

kark Rashi 2023 स्वास्थ्य : इस वर्ष अधिकतर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अनिद्रा से कष्ट हो सकता है,उदर विकार और अनियमित दिनचर्या के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मई से अक्टूबर के बीच भोजन में अरूचि, पित्त विकार, मधुमेह आदि के लक्षण दिखायी दे सकते है। जनवरी से मार्च और फिर अगस्त में वाहन, मशीनरी, विद्युत उपकरण, कृषि यंत्र आदि के उपयोग में अतिरिक्त सावधानी बरतें। इस वर्ष बीच-बीच में पैरों की तकलीफ, दर्द, सूजन आदिका भी सामना हो सकता है।

कर्क राशि २०२३ प्रतियोगिता परीक्षा(kark Rashi 2023 Students)

आप अपनी बुद्धि कौशल से दूसरों से आगे निकलने में सफल होंगे। नई नीति के कारण जिस क्षेत्र में आप जाना चाहते हैं उसका विस्तार होने के फलस्वरूप अतिरिक्त रिक्तियों के कारण आपको फायदा होगा। मार्च और अप्रैल के दौरान पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से परीक्षा की तैयारी में बाधा संभव है। वर्ष के मध्य आपको अपनी आगे की पढ़ाई में फीस आदि के बदलाव की अथवा नौकरी के क्षेत्र में परिवर्तन की आवश्यकता महसूस हो सकती है।छात्रों के सपने पूरे होने का समय है | वे अच्छा करने में सफल होंगे | प्रतियोगी परीक्षा(kark Rashi 2023 competition exam) में उनके आगे रहने के योग है | विदेश में शिक्षा ग्रहण होने की स्थिति बढ सकती है |

कर्क राशि २०२३ यात्रा तबादला (kark Rashi 2023 Transfer)

यदि आपके जन्म के ग्रह शुभ नहीं है तो घर से बाहर नौकरी, व्यवसाय आदि के कारण स्थान परिवर्तन संभव है। मई से आगे के समय में आपको अनुकूल स्थान पर तबादला कराने में सरलता रहेगी। इसके पहले भी किसी प्रभावशाली पदाधिकारी के हस्ताक्षेप से आपको राहत मिल सकती है। वर्ष (kark Rashi 2023)के आरंभ में आपको अपने परिवार सहित आनंददायक यात्रा पर जाने का, हवाई यात्रा करने का,शिक्षा परीक्षा हेतु यात्रा का अवसर मिलेगा।नौकरी में स्थिति सुखद नहीं रहेगी। नौकरी परिवर्तन संभव है। प्रमोशन अटक सकते है |

कर्क राशि २०२३ उपाय (kark Rashi 2023 Remedies)

  1. कर्क राशि वालों को पूर्णिमा का व्रत रखना चाहिए।
  2. सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
  3. श्री शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र या शिवाष्टक का पाठ करना भी लाभदायक रहेगा।
  4. सोमवार का व्रत करना आपको निरोगी बनाएगा और व्यापार में उन्नति प्रदान करेगा।
  5. आपको उत्तम गुणवत्ता वाला मोती रत्न धारण करना बहुत लाभदायक रहेगा। इस रत्न को आप कनिष्ठिका अंगुली में शुक्ल पक्ष के दौरान सोमवार के दिन धारण कर सकते हैं।लेकिन कुंडली का विवेचन आवश्यक है।
  6. मोती न पहनने की स्थिति में दो मुखी नेपाली रुद्राक्ष धारण करे।
  7. यदि आप किसी कठिन समस्या से जूझ रहे हैं या बीमार हैं तो आपके लिए श्री शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा।
  8. इस वर्ष सत्संग लाभ होगा, धार्मिक, आध्यात्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ने योग है। दक्षिण की तीर्थ यात्रा हो सकती है।
  9. हनुमान जी की आराधना करना और तेल का दीपक रखना भी मंगल को ठीक करेगा।
  10. मछलियों को बाजरा डालना लाभकारी रहेगा।
  11. कर्क राशि के मंत्र का जाप करें | शनि, राहु का अनुष्ठान शुभ है।
  12. चंद्र ग्रह को बेहतर करने के लिए चंद्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय देखिये।

कर्क राशि के मंत्र:ॐ ह्रीं हरी हराय नमः

सूचना: कर्क राशिफल २०२३(kark Rashi 2023) सामान्य ज्योतिष गणना के सिद्धांत पर लिखा गया है।जो ग्रहो के गोचर(Planet Transit) के अनुसार बताया गया है। यह जरूरी नहीं जो राशिफल लिखा है वही आपके साथ हो।क्योंकि हर व्यक्ति की कुंडली में ग्रहो की स्थिति अलग होती है। किसी भी व्यक्ति के भविष्य फल के लिए संपूर्ण कुंडली का विवेचन आवश्यक है। और पाठको से निवेदन है की वह किसी भी तथ्य पर अपने विवेक का प्रयोग अवश्य करे।

यह भी जानिए :


Share With Your Friends

Leave a Comment