कुलिक कालसर्प दोष क्या है | Kulik Kaal Sarp Dosh in Hindi

Share With Your Friends

Kulik Kaal Sarp Dosh in Hindi: 12 काल सर्प दोषो में कुलिक कालसर्प दोष दुसरे स्थान पर आता है। यंहा राहु धन स्थान पर होता है और केतु अष्टम स्थान पर होता है और शेष ग्रह इन दोनों के मध्य आ जाते है।

Kulik Kaal Sarp Dosh in Hindi, कुलिक कालसर्प दोष क्या है

कुलिक काल सर्प योग दोष कब बनता है

कुलिक नामक कालसर्प दोष (Kulik Kaal Sarp Dosh) तब बनता है जब राहु द्वितीय भाव में और केतु आठवें घर में होता है। और सारे ग्रह इन दोनो ग्रहो के मध्य या तो दायी ओर व बायीं ओर स्थापित हो जाये। यंहा राहु धन स्थान में विराजमान होता है उसकी सातवीं दृष्टि अष्टम स्थान पर होगी। जिससे धन के सम्बन्ध में उतर चढ़ाव और आकस्मिक धन लाभ को देखा जाता है। राहु की पांचवी दृष्टि छटे स्थान पर होगी जो रोग रिपु ऋण का स्थान होगा यंहा से रोग और ऋण के सम्बन्ध में प्रभाव को देखा जा सकता है। इसके बाद राहु की 9वी दृष्टि कर्म स्थान पर होगी जो कर्म को प्रभावित करेगी।

kulik kaal sarp dosh example

यंहा केतु की दृष्टी धन स्थान पर होगी जो धन के क्षेत्र में आकस्मिक धन योग प्रदान करने की होगी। केतु की पंचम दृष्टि १२ वे घर पर होगी जो खर्च और शारीरिक कष्ट आदि को प्रभावित करेगी। इसके बाद केतु की नवम दृष्टि चतुर्थ भाव यानि सुख स्थान पर रहेगी जो माता और सुख से सम्बंधित कारको को प्रभावित करेगी।

कुलिक काल सर्प दोष के लक्षण (Kulik Kaal Sarp Dosh Effects)

  • इस दोष (Kulik Kaal Sarp Dosh) से पीड़ित व्यक्ति को आर्थिक और सामाजिक तौर पर कष्ट भोगना पड़ता है। साथ ही इनकी पारिवारिक स्थिति भी काफी कलहपूर्ण होती है। ऐसा माना जाता है कि यह दोष जातक के जीवन में आर्थिक नुकसान, अपमान, कर्ज और कई अन्य बाधाएं लाता है। इसलिए ज्योतिषियों का सुझाव है कि आप बिना सोचे समझे लोगों के साथ संबंध न बनाए।
  • जब वैवाहिक जीवन की बात आती है, तो कुलिक कालसर्प दोष से निपटने वाले जातक के लिए सामान्य रहना अच्छा होता है। मानसिक असंतुलन और शारीरिक व्याधियां झेलते-झेलते कभी-कभी आपको लग सकता है कि आप समय से पहले बूढ़े हो रहे हैं, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने में निवेश करना चाहिए। सिगरेट, तंबाकू आदि नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
  • इस योग की वजह से जातक की पढ़ाई-लिखाई सामान्य गति से चलती है और उसका वैवाहिक जीवन भी सामान्य रहता है। परंतु आर्थिक परेशानियों की वजह से जैसे धन सम्बंधित परेशानी से उसके वैवाहिक जीवन अव्यवस्थित जाता है।
  • इस दोष में मित्रों द्वारा धोखा ,गलत लोगो से मित्रता , संतान सुख में बाधा और व्यवसाय में संघर्ष कभी उसका पीछा नहीं छोड़ते। इस दोष (Kulik Kaal Sarp Dosh) से जातक का स्वभाव भी असंतुलित हो जाता है। उसके उत्साह व पराक्रम में निरंतर गिरावट आती जाती है। उसका कठिन परिश्रमी स्वभाव उसे सफलता के शिखर पर भी पहुंचा देता है। परंतु इस फल को वह पूर्णतय: सुखपूर्वक भोग नहीं पाता है।
  • अगर व्यक्ति मांगलिक भी है तो विवाह में भी समस्या आती है ओर विवाह भी हो नहीं पाता। यह स्थिति लग्न पर भी निर्धारित होती है की आप किस लग्न के है ओर नवमांश कुंडली पर भी निर्धारित होती है। इसलिए इस दोष को ठीक से देख कर ही निर्णय लेना चाहिए व्यर्थ डरना नहीं चाहिए।

कुलिक कालसर्प दोष कितने वर्ष तक रहता है (Kulik Kaal Sarp Dosh Time Period)

ऐसा माना जाता है की कुलिक कालसर्प दोष व्यक्ति के जीवन को जन्म से 33 वर्ष तक प्रभावित करता है। इस दोष का प्रभाव कितना होगा यह इस बात पर निर्भर करता है की अन्य ग्रह जैसे मंगल ,गुरु ,शुक्र कितने पीड़ित है अगर पीड़ित है तो विवाह में समस्या होगी तथा चन्द्रमा पीड़ित है तो मानसिक समस्या जैसे अवसाद की स्थिति भी बन सकती है।

इसके बाद इस दोष (Kulik Kaal Sarp Dosh) का प्रभाव कम होने लग जाता है। लेकिन 33 वर्ष की उम्र तक व्यक्ति का कार्य ,रोजगार आदि प्रभावित हो जाता है । हो सकता है की व्यक्ति के पास कोई रोजगार न हो ।अगर विवाह जल्दी हो जाता है तो विवाह या सगाई का टूटना ,विवाह बाद समस्या तथा संतान सम्बंधित समस्या आदि को देखा जाता है।

कुलिक कालसर्प दोष सकारात्मक पहलु (Kulik Kaal Sarp Dosh Positive Effects)

क्योंकि यह दोष (Kulik Kaal Sarp Dosh) उम्र से 33 सालो तक व्यक्ति को प्रभावित करता है इसलिए व्यक्ति कई समस्याओ को इस उम्र तक झेल चूका होता है। उम्र 33 के आस पास वह जिस कार्य में मेहनत करता है वही चीज उसे आगे निरंतर वृद्धि देती है। अगर राहु केतु और अन्य ग्रह कुंडली में शुभ है तो यह कुलिक काल सर्प दोष धन के क्षेत्र में शुभ परिणाम प्रदान करता है।

कुलिक कालसर्प के जातकों को इस दोष की वजह से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए निम्नलिखित उपायों को प्रयोग में लाना चाहिए-

कुलिक कालसर्प दोष के उपाय (Kulik Kaal Sarp Dosh Remedies)

  • विद्यार्थियों को सरस्वती जी के बीज मंत्रों का का जप करना चाहिए।
  • देवदारु, सरसों तथा लोहबान को उबालकर उस पानी से सवा महीने तक स्नान करें।
  • शुभ मुहूर्त में बहते पानी में कोयला तीन बार प्रवाहित करें।
  • हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करना चाहिए।
  • चांदी की ठोस गोली सफेद धागे में हमेषा गले में धारण करें।
  • केसर का तिलक लगाना भी आपके लिए शुभ होगा।
  • चांदी की डिबिया में एक चांदी की तथा एक सोने की गोली केसर के साथ हमेशा अपने पास रखें। यह काम अगर नागपंचमी के दिन करें तो अतिउत्तम रहेगा।
  • सोना, केसर अथवा पीली वस्तुएं धारण करें।
  • चरित्रवान बनें।
  • श्रावण मास में महादेव का अभिषेक करें।
  • कान का छेदन कराकर सोना पहनना भी लाभप्रद होता है।
  • अगर शनि और मंगल भी प्रभावित है तो शनिवार और मंगलवार का व्रत रखें और शनि मंदिर में जाकर भगवान शनिदेव कर पूजन करें व तैलाभिषेक करें, इससे तुरंत कार्य सफलता प्राप्त होती है।
  • राहु की दशा आने पर प्रतिदिन एक माला राहु बीज मंत्र का जाप करें और जब जाप की संख्या 18 हजार हो जाये तो राहु की मुख्य समिधा दुर्वा से पूर्णाहुति हवन कराएं और किसी गरीब को उड़द व नीले वस्त्रा का दान करें।
  • कुलिक नामक कालसर्प दोष होने पर श्राद्ध पक्ष में दो रंग वाला कंबल अथवा गर्म वस्त्र दान करें।
  • हाथी के पांव की मिट्टी कुंए में डालें।
  • चांदी की ठोस गोली बनवाकर उसकी पूजा करें और उसे अपने पास रखें।
  • मंगलवार के दिन दाहिने हाथ में खुला तांबे का कड़ा पहनें।
  • शनिवार के दिन शाम के समय हनुमान जी की मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • शनिवार के दिन उर्जावान चांदी का राहु यंत्र धारण करें।
  • रुद्राक्ष माला या 9 मुखी और 8 मुखी रुद्राक्ष धारण करे।
  • अपने गले में शनिवार के दिन लाल धागे में 8 मुखी रुद्राक्ष 2 दाने , 9 मुखी रुद्राक्ष 2 दाने और 6 मुखी रुद्राक्ष 1 दाना और 10 मुखी रुद्राक्ष 1 दाना धारण करें।
  • गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जप या श्रवण करना चाहिए।

कुलिक कालसर्प दोष की पूजा (Kulik Kaal Sarp Dosh Puja)

अगर उपरोक्त उपाय करने के बाद भी समस्या आ रही है तो आप कालसर्प दोष की पूजा (Kulik Kaal Sarp Dosh Puja) कराइये।कुलिक काल सर्प दोष की पूजा में विभिन्न मंत्रो के जप किये जाते है। यह पूजा अलग अलग जगह जैसे उज्जैन ,त्रयम्बकेश्वर आदि में की जाती है।

यह भी जानिए :


Share With Your Friends

Leave a Comment