13 चीजे सपने में देखना उनका फल |sapne mein dekhne ka matlab

Share With Your Friends

पिछली पोस्ट में हमने स्वप्न विद्या के बारे में चर्चा की। यह जाना की सपने किस कारण आते है।देवगुरु बृहस्पति के मतानुसार दश इन्द्रियाँ और मन जब निश्चेष्ट होकर सांसारिक चेष्टा से, गतिविधियों से पृथक्‌ होते है तो स्वप्न उत्पन्न होते है।यानि की जब आपका मन और इन्द्रियाँ पूरी तरह से शांत रहती है तब सपने उत्त्पन्न होते है। यह अवस्था ध्यान में भी देखि गयी है।
आज हम इस पोस्ट में जानेंगे की कई बार कुछ विशेष तरह के स्वप्न हमें आते है जिनका की हमें मतलब पता नहीं होता और हम सोचते है की अब क्या होगा। तो आइये जानते है कुछ विशेष स्वप्न और उनके मतलब के बारे में।

sapne mein dekhne ka matlab,dream meaning in hindi

सपने में देवी-देवता का दिखाई देना(sapne mein devi devtaon ko dekhna)

  • सपने में देवी का दिखाई देना किसी प्रयोग में सफलता का सूचक है।
  • सपने में देवी किसी को अपने गोद में लेकर ताज पहनी हुई दिखाई दे तो सपने देखने वाले के यश और पद की वृद्धि होती है।
  • सपने में देवता का दिखाई देना सफलता को सूचक है।

सपने में स्कूल दिखाई देना(sapne mein school dekhna)

  • यदि आप अपने आप को सपने में स्कूल जाता हुआ देखे तो यह व्यक्ति के श्रेष्ठ चरित्र को दर्शाता है।
  • सपने में स्कूल से भाग आने का सपना दिखाई दे तो यह व्यक्ति के लिए अच्छा और सफलता का सूचक होता है।

सपने में चीता दिखाई देना(sapne mein cheetah dekhna)

tiger in dream,sapne mein cheetah dekhna
  • सपने में चीता दिखाई दे तो यह व्यक्ति के सफलता के मार्ग में कठिनाइयों का सूचक होता है।
  • यदि सपने में चीता आप पर हमला करता दिखाई दे तो इससे व्यक्ति की कठिनाइयां शीघ्र बाद जाएँगी।
  • यदि सपने में चीता किसी दुसरे व्यक्ति पर हमला करता हुआ दिखाई दे दो व्यक्ति किसी गंभीर दुर्घटना के कारण बड़े संकट में पड़ता है।

सपने में ढोल दिखाई देना(sapne mein dhol bajana)

सपने में ढोल दिखाई देना,sapne mein dhol dekhna
  • यदि सपने में कोई कुंवारी स्त्री अपने आप को ढोलक बजाती हुई दिखाई दे तो उसका विवाह शीघ्र हो जाता है।
  • यदि कोई व्यक्ति सपने में अपने घर ढोल बजता हुआ दिखाई दे दो उसके परिवार में संतान का जन्म होता है। (यंहा परिवार से तात्पर्य उसके कुल से भी होता है। )
  • यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी उत्त्सव में अपने आप को ढोल बजता हुआ दिखाई दे तो उसे समस्याओ का सामना करना पड़ता है।

सपने में मशीन दिखाई देना(sapne mein machine dekhna)

सपने में मशीन दिखाई देना,sapne mei machine dikhai dena,
  • यदि सपने में व्यक्ति को पंचिंग मशीन दिखाई दे तो व्यक्ति किसी ऊँचे पद पर आसीन होता है।
  • यदि किसी व्यापारी को सपने में पंचिंग मशीन दिखाई दे तो उसे व्यापार में बहुत लाभ होता है।
  • यदि सपने में अन्य प्रकार की मशीन दिखाई दे तो उसे व्यापार में हानि होती है।

सपने में तितली दिखाई देना(sapne mein butterfly dekhna)

सपने में तितली दिखाई देना,sapne mein butterfly dekhna

यदि सपने में कोई व्यक्ति तितली के पीछे भागता है और उसे पकड़ लेता है तो उसका विवाह इच्छित कन्या के साथ हो जाता है। परन्तु यदि तितली पकड़ न आये या हाथ से निकल जाये तो फिर उसका विवाह किसी अन्य स्त्री के साथ होता है।

सपने में हस्ताक्षर करना(sapne mein sign karna)

सपने में हस्ताक्षर करना,sapne mein hastakshar karna
  • यदि सपने में कोई दस्तावेज या बांड पर हस्ताक्षर करे तो उसे धन की हानि होती है।
  • यदि सपने में कोई व्यक्ति किसी दुसरे व्यक्ति की कोई बांड या दस्तावेज हस्ताक्षर के लिए देता है तो उसके धन और प्रभाव में वृद्धि होती है। इसके आलावा नौकरी में उन्नति और व्यवसाय में लाभ होते देखा गया है।
  • सपने में अगर इंक या स्याही दिखाई दे तो समस्त इच्छाएं पूरी होती है।

यह भी जानिए:पार्थिव शिवलिंग पूजा विधि क्या है

सपने में आंखे दिखाई देना(sapne mein aankhen dekhna)

सपने में आंखे दिखाई दे,sapne-mein-aankhe-dikhna
  • यदि सपने में लाल आंखे दिखाई दे तो व्यक्ति को रोग होता है।
  • यदि जातक को सपने में अपनी आंखे सूजी हुई दिखाई दे और बिना किसी दर्द के दिखाई दे तो जातक का जीवन आनंदपूर्ण होता है।

सपने में प्रार्थना करना(sapne me prarthna karna)

सपने में प्रार्थना करना,sapne mein prarthna karna
  • यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में यह देखे की वो अकेला ही अपने इष्ट देव की प्रार्थना कर रहा है तो यह समझना चाहिए की उसकी सहायता के द्वार बंद हो गए है। लेकिन अगर कोई स्त्री इष्ट देव से प्रार्थना करने का सपना देखती है तो उसके पति और बच्चो का स्वस्थ्य ठीक रहता है।
  • यदि कोई व्यक्ति सपने में बहुत लोगो के साथ प्रार्थना करते दिखाई दे तो उसकी सामाजिक स्थिति उन्नत होती है।
  • यदि कोई व्यक्ति प्रार्थना में खुद को अलग होता हुआ देखे तो परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होने की सम्भावना होती है।

(प्रायः यह देखने में आता है की व्यक्ति किसी समस्या में बहुत अधिक घिर जाता है और उसको किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पाती फिर वह भगवान् से प्रार्थना करता है। यही स्थिति उसके सोने के बाद भी होती है जब उसके अवचेतन मन में यह क्रिया चलती रहती है। )

सपने में बिल्ली दिखना(sapne mein billi dekhna)

सपने में बिल्ली दिखना,sapne mein billi dekhna
  • यदि सपने में बिल्ली दिखाई दे तो जातक के आचरण के विषय में गलत खबरे फैलती है। लोग उससे नफरत करते है। कई बार चोरी आदि द्वारा भी उसे हानि होती है।
  • सपने में बिल्ली को पकड़ना या बिल्ली को मरना दिखाई दे तो ऐसे व्यक्ति के घर चोर -डाकू आते है पर उसे कोई नुकसान नहीं कर पाते।
  • सपने में किसी भी रूप में बिल्ली दिखाई देना अच्छा नहीं होता।

(नोट :प्रायः कई लोग अपने घर में बिल्लियां पालते है यह पुराने घरो में बिल्लियां यंहा वंहा फिरती है ऐसे में कई बार यह स्वप्न में आती है लेकिन इसका कोई नुकसान नहीं देखा गया है। )

सपने में भोजन करना(sapne mein khana khana)

  • यदि सपने में कोई व्यक्ति अपने आप को खाना खाते हुए देखे तो व्यक्ति को कोई रोग होता है।
  • यदि सपने में कोई व्यक्ति अपने आप को चावल खाते हुए देखे तो यह शुभ समाचार और इच्छा पूर्ण होने का सूचक है।
  • सपने में भोजन का दिखाई देना व्यवसाय में सामान्य सफलता का सूचक होता है।
  • यदि स्वप्न में कोई व्यक्ति हल्का भोजन करे तो उसे खेल में विजय प्राप्त होती है।

(नोट:अक्सर जब हम रात को खाना कम खाते है तो निंद्रा अवस्था में हमें भूख महसूस होती है ऐसे में हम अपने आप को अक्सर खाना खाते हुए सपने में देखते है। )

सपने में छिपकली दिखाई देना(sapne mein chipkali dekhna)

  • यदि सपने में अपने शरीर पर छिपकली गिरते हुए दिखाई दे तो बीमारी होगी।
  • यदि कोई स्त्री को अपने सपने में अपने पर छिपकली गिरती हुई दिखाई दे तो कुछ कारणों से कुछ समय के लिए पति से वियोग होता है।
  • यदि सपने में दो छिपकलियाँ लड़ती हुई दिखाई दे तो परिवार पर भरी आपत्ति आएंगी।
  • यदि सपने में छिपकली काटे तो बच्चे बीमार होंगे ऐसा जानना चाहिए।
  • सपने में छिपकली दिखना उद्योगों में सफलता का सूचक समझना चाहिए।

(नोट :घर में जब छिपकलियाँ अधिक हो जाती है और अगर हमें उनसे डर लगता है और उन्हें हम भगाना चाहते है तो अक्सर इस प्रकार के सपने हमें आते है। )

सपने में चूहा दिखना(sapne mein chuha dekhna)

सपने में चूहा दिखना,sapne mein chuha dekhna
  • सपने मे चूहा दिखाई दे तो समझना चाहिए की जातक के अनेक शत्रु होंगे।
  • सपने में चूहों का फसना इस बात का सूचक है की व्यक्ति शत्रुओ के षड़यंत्र का शिकार होगा।
  • सपने में मारा हुआ चूहा दिखाई देना जातक के अच्छे दिनों का सूचक होता है।
  • यदि सपने में कोई चूहा काटता हुआ दिखाई दे तो समझना चाहिए की कोई बड़ी समस्या गुजर गयी गई।
  • यदि सपने में बहुत चूहे दिखाई दे तो व्यक्ति को हर क्षेत्र में असफलता मिलती है ।

(मेरा विचार :प्रायः जब हमारे घर में चूहे अधिक हो जाते है किसी कीमती चीजों को जैसे कंप्यूटर ,फोटोकॉपी मशीन ,कार के अंदर या किसी खाद्य सामग्री की जगह को नुकसान पहुंचाते है और ऐसे में समस्या का हल भी नहीं निकल रहा हो तो इस प्रकार के सपने आने लगते है। )

यह भी जानिए:सिंह राशि के लिए रुद्राक्ष कौन सा है


Share With Your Friends

1 thought on “13 चीजे सपने में देखना उनका फल |sapne mein dekhne ka matlab”

Comments are closed.