श्रावण सोमवार 2023 कब है

श्रावण सोमवार 2023:जैसा की हम जानते है की सनातन धर्म में १२ महीनो को द्वादस मास के नाम से जाना जाता है। जो चैत्र से लेकर फाल्गुन तक होते है। इन्ही महीनो में पाँचवे स्थान पर जो महीना आता है उसे श्रावण मास या सावन का महीना के नाम से जाना जाता है। इसी साल 2023 में श्रावण महीने की प्रथम तिथि से शिव जी का पूजन प्रारम्भ हो रहा है। इस बार वर्ष 2023 में श्रावण का महीना 4 जुलाई से प्रारम्भ हो रहा है।प्रायः श्रावण का महीना जुलाई और अगस्त के बीच होता है।

शिवलिंग पर वस्त्र अर्पित
मनावर बेड़ी घाट स्थित शिवलिंग

श्रावण सोमवार क्या है

मित्रो श्रावण का महीना और श्रावण सोमवार की तारीख अलग अलग होती है।सावन का महीना जुलाई से अगस्त के मध्य होता है इस महीने में जो सोमवार पहले आता है उसे पहला श्रावण सोमवार कहा जाता है । इस बार पहला श्रावण सोमवार 10 जुलाई 2023 को है। इसके बाद जितने भी सोमवार सावन के महीने में आते है उन्हें दूसरा ,तीसरा इस प्रकार से कहा जाता है।

श्रावण का महीना कब समाप्त होगा

दोस्तों इस बार श्रावण का महीना 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा।यह प्रायः रक्षा बंधन के दिन या उससे एक दिन पहले समाप्त होता है

श्रावण सोमवार 2023 में कितने सोमवार है

मित्रो इस बार 2023 में श्रावण के महीने में 8 सोमवार है। जो इस प्रकार है

  • प्रथम श्रावण सोमवार 10 जुलाई 2023
  • दूसरा श्रावण सोमवार 17 जुलाई 2023
  • तीसरा श्रावण सोमवार 24 जुलाई 2023
  • चौथा श्रावण सोमवार 31 जुलाई 2023
  • पांचवा श्रावण सोमवार 7 अगस्त 2023
  • छटवा श्रावण सोमवार 14 अगस्त 2023
  • सांतवा श्रावण सोमवार 21 अगस्त 2023
  • आंठवा श्रावण सोमवार 28 अगस्त 2023

श्रावण के महीने में पूर्णिमा कब है

इस बार 2023 में श्रावण के महीने की पूर्णिमा 1 अगस्त को रहेगी।

महाकाल शाही सवारी उज्जैन की तारीख

राजा विक्रमादित्य की नगरी उज्जैन में हर साल श्रावण के महीने में महाकाल की शाही सवारी निकली जाती है जो हर सोमवार को निकली जाती है। साल २०२३ के श्रावण महीने में कुल ६ सवारी उज्जैन में निकाली जाएँगी जिनकी तारीखे इस प्रकार है-

  • पहली शाही सवारी 10 जुलाई 2023
  • दूसरी शाही सवारी 17 जुलाई 2023
  • तीसरी शाही सवारी 24 जुलाई 2023
  • चौथी शाही सवारी 31 जुलाई 2023
  • पांचवी शाही सवारी 7 अगस्त 2023
  • छटी शाही सवारी 14 अगस्त 2023

श्रावण का महीना क्यों मनाया जाता है

आपने समुद्रमंथन की कथा तो सुनी होगी जिसमे समुद्रमंथन के दौरान कालकुट (हलाहल) नामक विष निकला था जिससे देवता और असुर दोनों भयभीत हो गए थे क्योंकि इस विष के कारण पूरी धरती समाप्त हो जाती। इसलिए शिवजी ने संसार के कल्याण के लिए कालकुट विष को अपने कंठ में रोककर रखा। इस लिए उनका नाम नीलकंठ हुआ। इसी दौरान देवताओ के प्रसन्न हो कर जल से अभिषेक किया जिसे हम बारिश के रूप में कह सकते है। इसी कारण श्रावण का महीना वर्षा ऋतु का महीना भी होता है। यह भी कह सकते है की विष की गर्मी को शांत करने के लिए देवताओ ने बारिश कराई हो।

श्रावण सोमवार 2023
मनावर गणेश मंदिर स्थित शिवलिंग

राजा दक्ष की पुत्री माता सती ने श्रापित जीवन जीने के लिए अपने घर का त्याग किया था। श्रापित काल निकल जाने के बाद माता सती ने माता पार्वती के रूप में हिमालय में जन्म लिया। माता पार्वती भगवान शिव को हर जन्म में पति के रूप में पाना चाहती थी इसलिए उन्होंने श्रावण के महीनो में कठिन तपस्या और व्रत किये। माता पार्वती की इस कठिन तपस्या को देखकर भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने माता पार्वती की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हुए उनसे विवाह किया। कई वर्षो के बाद अपनी भार्या से पुनः मिलन की वजह से ही भगवान शिव को श्रावण का महीना अत्यंत प्रिय है।

श्रावण सोमवार का महत्व

  • सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने से अनेक मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
  • जिन लोगो का विवाह नहीं हुआ है वो सावन के महीनो में भगवान शिव के लिए व्रत ,अभिषेक आदि करते है तो उनके लिए जल्द ही विवाह के कार्य पूर्ण होते है।
  • जिन लोगो को संतान नहीं है उन्हें भी श्रावण के महीने में शिव भक्ति करने से लाभ होता है।
  • श्रावण के महीने में लोग नर्मदा -गंगा जैसी पवित्र नदियों का जल कावड़ यात्रा के माध्यम से ले जा कर विभिन्न ज्योतिर्लिंगों पर इसका अभिषेक करते है।
  • प्रत्येक सावन सोमवार के दिन मंदिरो में विशेष प्रसादी का वितरण होता है जिसके कारण सभी लोग विशेषकर बच्चे मंदिरो में जा कर खूब प्रसादी का आनंद लेते है।
  • बारिश के समय बिल पत्र की पेड़ो पर खूब आवक होती है इस लिए इन महीनो में बिल पत्र का भी विशेष महत्वा है।
  • अगर आप कोई रुद्राक्ष धारण करना चाहते है तो श्रावण का महीना इसके लिए श्रेष्ट है।
  • श्रावण के महीनो में आपको रुद्राभिषेक और पार्थिव शिवलिंग पूजन करना चाहिए इसका विशेष महत्वा है।

इस पोस्ट में आपने में श्रावण सोमवार 2023 की तारीख को जाना। इसके अलावा श्रावण में पूर्णिमा कब है यह भी जाना। श्रावण का महत्व क्या है तथा यह क्यों मानते है यह भी जाना। अगर हमारी यह पोस्ट पसंद आये तो जरूर शेयर कीजियेगा। हमारे पेज को फेसबुक पर like कीजियेगा और अपनी राय जरूर कमेंट कीजियेगा।

यह भी पढ़े:

FAQ:

साल 2023 का दूसरा श्रावण सोमवार कब है?

17 जुलाई

साल 2023 का तीसरा श्रावण सोमवार कब है?

1 अगस्त

साल 2023 का आखिरी श्रावण सोमवार कब है?

28 अगस्त

पहली महाकाल शाही सवारी उज्जैन

10 जुलाई 2023

1 COMMENT

Comments are closed.