सिंह राशि के लिए गुरू 22 अप्रैल तक आठवे रहकर नौवे होंगे । 17 जनवरी से शनि सातवे हो जायेंगे व राहु नवम रहकर 29 नवंबर से आठवे होंगे।

सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष(Singh Rashi 2023) कडी मेहनत से आगे बढ़ने का संकेत कर रहा है | आलस्य, गुस्सा, आवेश में उलझने से गंभीर चुनौतियां सामने होगी। स्वास्थ्य की समस्या बीच-बीच में आ सकती है। धन को लेकर निश्चिंतता नहीं रहेगी। वाणी संयम ना रखने से संबंधों पर प्रभाव पड सकता है। अहम् में पड़ना भी दिककतें उत्पन्न कर सकता है | परिवार जनों से ज्यादा नहीं निभ सकेगी। दूरियां दिखाई देगी। कामकाज में परिवर्तन को लेकर अधीर देखे जा सकते हैं। भवन, भूमि, वाहन के कामों में दिक्कते नहीं है। कृषको को सीमित फायदा मिलने के आसार है।मकान, दुकान के परिवर्तन का योग है। महिलाओं व युवाओं को आगे बढकर मेहनत को अपनाना होगा।
सिंह राशि नामाक्षर (Singh Rashi Name letters)
सिंह राशि वालो के नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा,टी, टू, टे अक्षरों से शुरू होते है।
सिंह राशि २०२३ व्यवसाय(singh Rashi 2023 Career Profession)
इस वर्ष 2023 ग्रहयोग मध्यम फलकारी हैं। अप्रैल तक गुरू अष्ट्म भाव में रहेगा जो पेट और कब्ज की शिकायत देता है, इसके बाद शुभ फलकारी है। शनि सातवें भाव में लौह पाद से स्त्री पक्ष की चिन्ता देता है। परन्तु अन्य ग्रहयोगों के प्रभाव से परेशानियां दूर होंगी और लाभ मिलेगा। गोचर के अन्य ग्रहों के प्रभाव से इस वर्ष आप अच्छी प्रगति करेगें। व्यवसाय में आपका कार्यभार बढ़ेगा। दूसरों के कुछ उत्तरदायित्व संभालने पड़ सकते हैं। इसी के साथ ही कुछ महत्व बढ़ाने वाले प्रसंग भी हो सकते हैं। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको अतिमहत्वपूर्ण गोपनीय किस्म के कार्य सौंपे जा सकते हैं।
यदि शनि शुभ है और बली भी है तो अप्रैल से मई के मध्य अथवा आगे के समय में पदोन्नति और कारोबार(Singh Rashi 2023 Buisness) में विस्तार होने का संयोग भी उपस्थित हो सकता है परन्तु यदि शनि कमजोर है तो जनवरी से मई के बीच अप्रत्याशित कठिनाईयां कारोबार में आ सकती हैं। इस दौरान आपकी गलतियों और दूसरों के कार्यों का गलत और कम मूल्यांकन करने के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। इस अवधि में अधिकआत्मविश्वास से बचें। इसी समय व्यापार, उद्योग और नौकरी में छिपे विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं तथा परस्पर ईर्ष्या, द्वेष के कारण आपकी कारोबारी योजनाओं में प्रगति धीमी बनी रह सकती है।
सिंह राशि २०२३ धन-सम्पत्ति (singh Rashi 2023 Money)
आपकी धन-संपत्तति में इस वर्ष वृद्धि होने का प्रबल योग है। एक से अधिक स्थान पर संपत्ति खरीद होने का ग्रह योग संकेत देते हैं। इसी के सामान्तर एक एग्रीमेंट या स्थान का चयन निरस्त हो सकता है। अपने निजी आवास की तुलना में व्यवसायिक संस्थान के कार्यालय, शोरूम या शाखा के लिये भूमि या भवन की प्राप्ति में आसानी रहेगी। आपके रहने की जगह में भी परिवर्तन वर्ष के दौरान् हो सकते हैं।
पारिवारिक दायित्व के निर्वाह के (Singh Rashi 2023 property)लिये अथवा कार्यक्षेत्र में विस्तार या नवीनीकरण के लिये आपको धन या साधन की प्राप्ति में कठिनाई नहीं आयेगी। यदि आप वित्तीय संस्थान से कर्ज लेना चाहते हैं तो इस वर्ष आसान किश्तों पर उपलब्ध हो जायेगा। परिवार के किसी सदस्य की आजीविका लगने से आपकी आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशि २०२३ प्रेम (Singh Rashi 2023 Love Life)
Singh Rashi 2023 Love Life के अनुसार सिंह राशि के लोग प्रेम संबंधों में बहुत ज्यादा सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में सूर्य ग्रह , बुध ग्रह के साथ पंचम भाव में रहेंगे जो आपके प्रियतम को बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में परिभाषित करेंगे। आपको उनकी बुद्धिमानी से बड़ी खुशी होगी। पहले तीन महीने जनवरी फ़रवरी और मार्च थोड़े कमजोर रहेंगे क्योंकि शनि छठे भाव से गुजर कर सातवें भाव में आएंगे और गुरु ग्रह स्वयं अष्टम भाव में होंगे लेकिन

22 अप्रैल को बृहस्पति के आपके(Singh Rashi 2023) नवम भाव में गोचर करने के बाद जब गुरु की दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ेगी तो वह समय आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंधों में चली आ रही कड़वाहट और नीरसता दूर होगी और एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना का विकास होगा। 30 अक्टूबर के बाद जब राहु का गोचर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में होगा, उसके बाद बृहस्पति की दृष्टि से आपके विवाह के योग बन सकते हैं।
सिंह राशि २०२३ संतान प्राप्ति (singh Rashi 2023 Santan Prapti)
2023 के अनुसार आपके बच्चों के लिए वर्ष की शुरुआत उत्तम रहने की संभावना है। सूर्य और बुध के प्रभाव से उनके अंदर ज्ञान का विकास होगा। वह पढ़ाई करते हैं तो उसमें उन्हें सफलता मिलेगी लेकिन मंगल का प्रभाव भी रहेगा जिससे सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। संतान को बुखार, सिरदर्द, जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है लेकिन वे आज्ञाकारी रहेंगे। उसके बाद 22 अप्रैल तक का समय थोड़ा तनावपूर्ण सकता है और संतान को लेकर(singh Rashi 2023 Santan Prapti) आप चिंतित हो सकते हैं लेकिन 22 अप्रैल 2023 के बाद जब बृहस्पति ग्रह की दृष्टि पंचम भाव पर पड़ेगी तो आपको संतान की सभी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। वे अपने-अपने क्षेत्रों में तरक्की करेंगे।

यदि वे नौकरी करते हैं तो उनको तरक्की मिलेगी और यदि वे पढ़ाई करते हैं तो पढ़ाई में सफलता मिलने के योग बनेंगे। अक्टूबर के बाद नवंबर और दिसंबर के महीने बहुत ज्यादा लाभदायक साबित होंगे। सिंह राशि वालो को संतान का पूरा सुख प्राप्त होगा।यदि आप विवाहित हैं तो जनवरी से अप्रैल के मध्य संतान का जन्म हो सकता है। कुछ चिंताएं भी उभर सकती हैं। किंतु जून से आगे का समय संतान पक्ष की उन्नति, शिक्षा, नौकरी, स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम और आशा जनक रहेगा।
सिंह राशि २०२३ शादी (Singh Rashi 2023 Marriage)
नौकरी, व्यवसाय, गृहस्थी के कारण आपका ध्यान बट सकता है। इस दृष्टि से जुलाई से सितंबर तक का समय अनिश्चयकारक रह सकता है। इस वर्ष घर में संतान जन्म, विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार आदि शुभ कार्य होने के योग प्रबल हैं। यदि आप विवाह के उम्मीदवार हैं तो मई से आगे का समय आपको दाम्पत्य जीवन में प्रवेश दिला सकता है।सिंह राशि 2023 के अनुसार वर्ष (Singh Rashi 2023 Shadi)में वैवाहिक जीवन को लेकर आप निश्चिंत रह सकते हैं। वर्ष की शुरुआत थोड़ी कमजोर जरूर होगी क्योंकि छठे भाव में शनि का प्रभाव रहेगा और जो आपके सप्तम भाव के स्वामी भी हैं तथा अष्टम भाव में गुरु ग्रह स्थित हैं।

इस वजह से आपके दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है और जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। उसके बाद जब शनि आपके सप्तम भाव में आ जाएंगे तो वह समय दांपत्य जीवन के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी मजबूत होगा और वह आपके प्रति समर्पित होकर जीवनयापन करेंगे। आप दोनों के बीच अच्छी समझदारी देखने को मिलेगी लेकिन 22 अप्रैल (Singh Rashi 2023)तक थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव होता रहेगा क्योंकि गुरु ग्रह अष्टम भाव में रहेंगे। ससुराल पक्ष में किसी शादी विवाह समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। उसके बाद जब 22 अप्रैल को गुरु आपके नवम भाव में जाएंगे तो दांपत्य जीवन के लिए अनुकूल समय रहेगा।
आप और आपके जीवनसाथी के बीच चली आ रही समस्याओं में कमी आएगी। आप और आपके ससुराल पक्ष के बीच भी अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा और उनकी तरफ से भी आपको यथासंभव सहयोग प्राप्त होगा। संतान संबंधित सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विशेष रूप से नवंबर-दिसंबर के महीने आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे, जब आप अपने जीवन साथी के साथ किसी तीर्थ स्थान या अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हैं। नवंबर-दिसंबर के महीने के दौरान संतान प्राप्ति के सुंदर योग भी बनेंगे।
सिंह राशि २०२३ स्वास्थ्य (Singh Rashi 2023 Health)
आप रक्ताल्पता व आंतों की कमजोरी से ग्रस्त हो सकते हैं पर इससे आपके कारोबार में कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। यदि जन्म का शनि शुभ नहीं है तो जनवरी से मई के मध्य जोड़ों में तकलीफ, उदर विकार एवं स्त्री रोग की संभावना है।आँखों के कसरत और मसाज के अलावा आप त्राटक का अभ्यास कर सकते है।
सिंह राशि २०२३ प्रतियोगिता परीक्षा(Singh Rashi 2023 Students)
सिंह राशि के कैरियर के क्षेत्र में आपकी इच्छा पूरी होने का संकेत है। आपकी प्रतिभा का उचित मूल्यांकन हो सकेगा, गंभीर विषयों के अध्ययन, कानून,समाज कल्याण, वित्त प्रबंधन और रासायन शास्त्र से जुड़े क्षेत्रों में आपको सफलता पाने और कैरियर(Singh Rashi 2023 career) बनाने का अवसर मिलेगा। जनवरी से मई और अगस्त से अक्टूबर के मध्य एकाग्रता में कमी अथवा अपेक्षित सफलता पाने में कठिनाई हो सकती है।
सिंह राशि २०२३ यात्रा तबादला (Singh Rashi 2023 Travel)
इस वर्ष कार्यक्षेत्र में परिवर्तन अथवा तबादला होने का संयोग उपस्थित हो सकता है। जनवरी से मई तथा अगस्त इस दृष्टि से घटना प्रधान रह सकता है। इसी दौरान् गुरू के गोचर के प्रभाव से आप अनुकूल बदलाव कर पाने में सफल होंगे। वायुयान से यात्रा हो सकती है। विदेशयात्रा का भी योग बन रहा है।
सिंह राशि २०२३ उपाय (Singh Rashi 2023 Remedies)
यदि आपको कोई बड़ा धार्मिक आयोजन करने का विचार है तो यह अवसर वर्ष के भीतर बन सकता है। (Singh Rashi 2023)जनवरी, फरवरी तथा अक्टूबर से आगे के समय में इसकी पूरी संभावना है परिवार के साथ दक्षिण या पश्चिम के तीर्थ जनों की यात्रा का संयोग बन सकता है।
सिंह राशि वालो के लिए सूर्य राशि का स्वामी होता है इसलिए सूर्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ उपाय(Singh Rashi 2023 upay)लिए जा सकते है
- सिंह राशि वालो को रविवार के दिन व्रत रखना चाहिए।
- रविवार से शुरू करके प्रतिदिन श्री सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
- प्रतिदिन सूर्याष्टक का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
- बुधवार को शाम के समय किसी मंदिर में काले तिलों का दान करना लाभदायक रहेगा।
- आपके लिए उत्तम गुणवत्ता वाला माणिक्य रत्न धारण करना बहुत लाभदायक रहेगा। इस रत्न को आप अनामिका अंगुली में शुक्ल पक्ष के दौरान रविवार के दिन प्रातःकाल धारण कर सकते हैं।लेकिन कुंडली दिखवा कर ही धारण करे।
- सिंह राशि वालो को १ मुखी या १२ मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
- यदि आप किसी कठिन समस्या से जूझ रहे हैं या बीमार हैं तो आपके लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना लाभदायक रहेगा।
- बुध, शनि ग्रह की आराधना शुभ होगी
- सिंह राशि मंत्र का जाप करें।
निम्न मंत्र(Singh Rashi 2023 mantra) का भी जप कर सकते है : ॐ बाल मुकुन्दाये नमः
सूचना: सिंह राशिफल २०२३(singh Rashi 2023) सामान्य ज्योतिष गणना के सिद्धांत पर लिखा गया है।जो ग्रहो के गोचर(Planet Transit) के अनुसार बताया गया है। यह जरूरी नहीं जो राशिफल लिखा है वही आपके साथ हो।क्योंकि हर व्यक्ति की कुंडली में ग्रहो की स्थिति अलग होती है। किसी भी व्यक्ति के भविष्य फल के लिए संपूर्ण कुंडली का विवेचन आवश्यक है। और पाठको से निवेदन है की वह किसी भी तथ्य पर अपने विवेक का प्रयोग अवश्य करे।
यह भी जानिए :सिंह राशि के संपूर्ण जीवन का रहस्य
यह भी जानिए :एक मुखी रुद्राक्ष क्यों है खास