सपने में धर्म संबंधित चीजें देखना|12 spiritual dreams and their meanings in hindi

Share With Your Friends

सपने में धर्म संबंधित चीजें देखना भक्तो के लिए सामान्य बात है। हम हर रोज मंदिर जाते है ,ईश्वर के लिए पूजा पाठ करते है। कई बार किसी भगवन की भक्ति काफी लम्बे समय तक करते है जिससे ईश्वर से हमारा एक लगाव हो जाता है। और फिर हमारे मन में ईश्वर का स्थान बन जाता है। इस कारण निंद्रा अवस्था में भी स्वप्न के दौरान हमें ईश्वर या धर्म से जुडी चीजे नजर आने लगती है लेकिन हम यह जान नहीं पाते की यह स्वप्न हमें क्यों आया ? तो आज कुछ सामान्य स्वप्न जो अक्सर जातको को निंद्रा अवस्था में नजर आते है और उन सपनो का अर्थ।

सपने में शिवलिंग देखना Shivalinga

shivalinga in dream,सपने में शिवलिंग देखना
गौरी सोमनाथ मंदिर ,चोली (महेश्वर ) photo by Antriksh Verma

सपने में शिवलिंग देखना जातक को विजय की प्राप्ति ,समस्याओ से छुटकारा ,धन और संपत्ति में लाभ और जीवन में किसी कार्य में सफलता प्रदान करता है। शिव भक्तो को ही सपने में शिवलिंग दिखाई देते है।

यह भी देखे :मिट्टी के शिवलिंग कैसे बनाये ?

सपने में देवता को नृत्य करते देखना Dancing God

सपने में देवता को नृत्य करते देखना समस्याओ के लिए शुभ माना जाता है भगवान कृष्णा या नटराज शिव आपको सपने में नृत्य करते नजर आ सकते है।इससे जातक की समस्याएं शीघ्र ही समाप्त होगी। जातक तो संपत्ति प्राप्त करने की भी सूचना मिलती है।

सपने में देवताओ से बात करना Talk to god

सपने में देवताओ से बात करना सपने में जीवन में आने वाली परेशानियों और खतरों से सतर्कता के बारे में बताते है। इस समय जीव में सारकता की आवश्यकता है। इसके अलावा ये जीवन में मिलने वाली सफलता के बारे में भी सूचित करता है।

सपने में स्वर्ग जाना Go Heaven

सपने में स्वर्ग जाना ,sapne mein swarg dekhna,go heaven in dream
image source pixbay.com

सपने में स्वर्ग जाते दिखाई देना या स्वर्ग में जैसी जगह का दिखना जातक के जीवन में ईश्वर के प्रति विश्वास को दर्शाता है और उनमे श्रद्धा भक्ति को बढ़ाता है।

सपने में धर्म तीर्थ यात्रा में जाना

सपने में धर्म-तीर्थ यात्रा में जाना या जाते देखना शीघ्र इच्छाओ की पूर्ति को दर्शाता है। जातक के जीवन में शुभता को प्रदान करता है।

सपने में धर्म तीर्थ स्थान में स्नान करना Holy bath

sapne me tirth snan karna,sapne mein shahi snan karna
उज्जैन सिंहस्थ का दृश्य

सपने में तीर्थ स्थान में स्नान करना जातक को सरकारी कार्य में सफलता प्राप्त होना ,व्यक्ति के जीवन के शारीरिक कष्ट से मुक्ति और उसके स्वस्थ होने की सुचना को प्रदान करता है।

विवाहित स्त्री हाथ में भोजन लिए हुए

विवाहित स्त्री हाथ में भोजन लिए हुए या किसी खाने की वस्तु को हाथ में लिए हुए आपके स्वप्न में आये तो समझिये यह सफलता का सूचक है।

सपने में हनुमान जी

हनुमान जी का स्वप्न में आना जातक के द्वारा लिए गए कार्यों में सफलता प्राप्ति का सूचक है। इसके अलावा जातक के स्वास्थ्य के लिए शुभ और उसके कष्टों का अंत का सूचक है।

सपने में दत्तात्रेय भगवान

सपने में दत्तात्रेय भगवान,sapne mein dattatreya bhagwan dikhna
सहस्त्र धारा स्थित दत्तात्रेय मंदिर (महेश्वर )

सपने में दत्तात्रेय भगवान का दिखाई देना जातक के जीवन में चमत्कारी ढंग और चमत्कारी माध्यमों से लाभ की प्राप्ति को दर्शाते है।

सपने में शिव-पार्वती,रामजी -सीताजी

सपने में शिव-पार्वती,sapne mein shiv parvati dekhna

सपने में शिव-पार्वती,रामजी -सीताजी दिखाई देना यात्रा कार्य क्षेत्र के नए आयाम और नए लाभ के स्त्रोत्र बनाना ,संपत्ति और धन की वृद्धि को दर्शाता है। यह अति शुभ है।

सपने में धर्म गुरु के दर्शन Spiritual master

सपने में धर्म गुरु या स्वयं के गुरु के दर्शन होना आस्था के सन्दर्भ में गलती होना और सार्वजनिक प्रतिष्ठा की वृद्धि को दर्शाता है।

यह भी देखे :यह 13 चीजे जो अक्सर आपके सपने में आती है।

ईश्वर के दर्शन seeing god

आध्यात्मिक शक्ति के कारण सपने में ईश्वर के दर्शन होना जातक के सिद्धि को दर्शाते है।

इस पोस्ट में आपने जाना की सपने में धर्म से सम्बंधित चीजे नजर आना प्रायः शुभ परिणाम ही देते है। कुछ स्थितियों में यह जातक के लिए जीवन से जुड़े संकेत होते है। परन्तु सपने धर्म से सम्बंधित चीजे देखना और ईश्वर ,देवताओ को देखना शुभ परिणाम ही देता है।


Share With Your Friends

About Antriksh

Check Also

parthiv shivling photo

पार्थिव शिवलिंग कैसे बनाएं | Mitti Ka Shivling (2023)

Share With Your Friends मिट्टी के शिवलिंग जिसे पार्थिव शिवलिंग के नाम से भी जाना …