रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दे|how to surprise my sister on rakshabandhan

बहन के लिए राखी का गिफ्ट , राखी पर बहन के लिए गिफ्ट, रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए (Rakshabandhan gift idea for sister, younger sister, elder sister, how to surprise my sister on rakshabandhan, what to gift your sister on rakhi in hindi)

दोस्तों रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है। इस साल राखी का त्यौहार 19 अगस्त 2024 सोमवार के दिन है और इसी दिन सावन का आखिरी सोमवार भी है। रक्षाबंधन आने पर हमारी बहनें बाजार से हमारे लिए अलग अलग डिज़ाइन की राखियां खरीदती है और यह भी ध्यान रखती है की उनका भाई उनके लिए क्या गिफ्ट लाया है। रक्षा बंधन पर हम भाइयो को मिठाइयां भी खूब खाने को मिलती है ऐसे में बहनो के लिए कुछ अच्छा गिफ्ट खरीदने का मन होता है।

रक्षाबंधन के दिन जब बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है तो उस समय उसे ऐसा गिफ्ट मिलना चाहिए जो उसे सरप्राइस कर दे और बहुत ख़ुशी दे। इस पोस्ट में हम अपनी लाड़ली बहनो के लिए वो गिफ्ट देखेंगे जो उन्हें बहुत पसंद आएंगे।

रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दे (how to surprise my sister on rakshabandhan)

राखी पर बहन के लिए गिफ्ट खरीदने से पहले यह देखना होगा की हमारी बहन की उम्र क्या है यानि क्या वह स्कूल में पढ़ती है या वह कॉलेज जाती है या जॉब करती है इसी को ध्यान में रखकर उन्हें हमे गिफ्ट देना होगा।

Sunglasses and Eye Frame

अगर आपकी बहन चश्मा लगाती है तो उसे अच्छी डिज़ाइन की Eye Frame आप रक्षा बंधन पर गिफ्ट कर सकते है इसके लिए आप उनके आँखों का नंबर ले कर चश्मे की दुकान या ऑनलाइन शॉप से आर्डर कर सकते है। लेंसकार्ट ने कई डिज़ाइनर फ्रेम बाजार में लांच की है। इसके अलावा सनग्लासेस की भी कई श्रंखला बाजार में उपलब्ध है।

rakshabandhan gift for sister sunglasses

Books

रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दे अगर आपकी बहन किताबे पढ़ना पसंद करती है तो उसे अच्छे लेखकों की किताबे गिफ्ट दे। किताबो में मोटिवेशनल किताबे , सेल्फ हेल्फ किताबे ,आत्मकथा और खाने की रेसिपी की किताब आदि दे सकते है। इसके अलावा आप नोवेल्स जैसे हैरी पॉटर आदि का सेट भी दे सकते है।

rakshabandhan gift for sister books

कुछ बेहतर किताबे जिन्हे आपको अपनी बहन को गिफ्ट देना चाहिए और खुद भी पढ़ना चाहिए-

  • World’s Greatest Books For Personal Growth & Wealth
  • Best of Children’s Classics : Perfect Gift Set for Kids
  • The Hobbit & The Lord of the Rings Boxed Set
  • Harry Potter Book Set
  • Ikigai
  • you can heal your life by louise l. hay
  • Autobiography of A Yogi 
  • Meri Jeevan Yatra Dr. Apj Abdul Kalam

Diary and Journal Kit

rakshabandhan gift for sister diary

Diary या Journal Kit रक्षाबंधन पर देने वाला एक अच्छा गिफ्ट है जो आपकी बहन को टास्क बनाने और आईडिया लिखने में मदद करेगा। यह गिफ्ट आप स्कूल ,कॉलेज और जॉब कर रही अपनी बहन को दे सकते है जो उनकी सफलता को और बड़ाने का कार्य करेगा। Journal या डायरी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते है।

Calligraphy Pen Set

rakshabandhan gift for sister  caligrapgy pen kit

रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दे अगर आपकी बहन स्कूल या कॉलेज में है तो ऐसे में आप उसको अच्छे पेन का सेट गिफ्ट कर सकते है जो उसके पूरी स्कूल सेशन में काम आएगा। आप कोई एंटीक पेन गिफ्ट कर सकते है या Glitter Pen का सेट या कैलीग्राफी पेन का सेट भी Gift कर सकते है।

Wireless Earphones

rakshabandhan gift for sister headphone

आज कल सभी लोग ईरफ़ोन लगा कर गाने सुनते है या फिल्म देखते है। ऐसे में अगर आपकी बहन के पास ईरफ़ोन नहीं है तो आप यह उसे गिफ्ट दे सकते है। बाजार में कई प्रकार के ईरफ़ोन है जिसमे Wireless Neckband से लेकर true wireless buds तक उपलब्ध है। आज कल Noise Cancellation Earphone भी आते है जिसमे आपको बात करते समय बाहर की आवाज सुनाई नहीं देगी।

Portable Bluetooth Speaker

rakshabandhan gift for sister bluetooth speaker

ब्लूटूथ स्पीकर लगभग सभी के पास होता है और यह संगीत सुनने के लिए एक शानदार चीज है। ब्लूटूथ स्पीकर आपको 500 रुपये से शुरू होते मिल जायेंगे।

Smart Watch And Trendy Watch

rakshabandhan gift for sister smart watch

आज कल सभी अपने हाथो में स्मार्ट वाच पहनते है और यह आपकी लाइफ को काफी आसान करती है। स्मार्ट वाच लगभग 1000 रुपये से शुरू होती है जिसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते है। इसके अलावा आप Casio की विंटेज घडी भी दे सकते है जो काफी ट्रेंडिंग है।

Perfume Set

rakshabandhan gift for sister perfume kit

Perfume एक ऐसी चीज है जिसका उपयोग दैनिक जीवन में होता रहता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन कई तरह के परफ्यूम मिल जायेंगे जिन्हे आप रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट दे कर सरप्राइस कर सकते है।

Women Bags

rakshabandhan gift for sister sling bag

बेग चाहे हैंड बैग हो या स्लिंग बैग या फिर ट्रैवेल बैग हो यह बहुत काम की चीज है। आप ऑनलाइन ऑर्डर करके या किसी दुकान से खरीद कर बेहतर हैंडबैग दे सकते है। वैसे बैग्स में कई प्रकार की कटेगरो होती है आप उसमे से देख सकते है।

  • Tote Bags
  • Shoulder Bags
  • Clutch Bags
  • Crossbody Bags
  • Sling Bags
  • Travel Bags
  • Wallets

Jewellery

rakshabandhan gift for sister jwellery set

Jewellery में कई प्रकार की वैराइटी है ,अगर आप अपनी बहन को रक्षाबंधन पर ज्वेलरी गिफ्ट दे रहे है तो यह गिफ्ट उसके पास जीवन भर रह सकता है। ज्वेलरी में आप सोने या चाँदी से बनी ज्वेलरी दे सकते है जिसमे अंगूठी और गले की चैन और ब्रेसलेट शामिल है। यह आभूषण कई डिज़ाइन में आपको मिल जायेंगे। इसके अलावा आप रत्नो के लॉकेट और अंगूठी भी दे सकते है और हीलिंग स्टोन के ब्रेसलेट भी रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते है।

Saree Gift

rakshabandhan gift for sister saree

अगर आपकी बहन को साड़ी पहनने का शौक़ है तो आप उन्हें राखी पर साड़ी गिफ्ट कर सकते है। बाजार में कई प्रकार की साड़ी उपलभ्ध है जैसे बाग़ प्रिंट ,माहेश्वरी ,कांजीवरम आदि। जिन बहनो का विवाह हो गया है उन्हें रक्षाबंधन पर साड़ी देना एक अच्छा गिफ्ट है। ध्यान रहे साड़ी जितनी यूनिक होगी उतना अच्छा होगा।

Vlogging Camera Kit

rakshabandhan gift for sister vlogging camera kit

अगर आपकी बहन को व्लॉग बनाने का शौक़ है और उन्हें एक अच्छा कमरे की जरूरत है तो आप उन्हें व्लॉगिंग कैमरा रक्षाबंधन पर गिफ्ट दे सकते है। अच्छे कमेरो की श्रेणी में Gopro और DSLR कैमरा शामिल है। चाहे तो साथ में Selfie Stick और Gimble और Mic जैसे accessories भी गिफ्ट कर सकते है।

Makeup Kit

rakshabandhan gift for sister makeup kit

रक्षाबंधन पर अपनी बहनो को मकूप से सम्बंधित गिफ्ट भी दे सकते है जिसमे मकूप किट ,लिपस्टिक ,नेल पोलिश आदि के सेट्स शामिल है। यह राखी पर देने वाला एक यूनिक जिस्ट होगा और बहनो को सरपरिस भी कर देगा।

Manicure Kit

बहनो को अपने नाखुनो को सजाने का काफी शौक़ होता है ऐसे में मेनिक्योर और पेडीक्योर किट बहनो के लिए एक अच्छा गिफ्ट है। क्योंकि इससे नाखुनो की grooming भी हो जाती है और इसे बाद में सभी उपयोग भी कर सकते है।

Hair Dryer Hair Straightener

अगर आपकी बहन के पास हेयर ड्रायर या हेयर Straightener नहीं है तो आप उसे यह राखी पर गिफ्ट कर सकते है। यह एक अच्छा गिफ्ट है और आपकी बहन को भी जरूर पसंद आएगा।

Idols और Action Figures

rakshabandhan gift for sister action figure micky mouse

रक्षा बंधन पर आप लड्डू गोपाल और श्री गणेश जी की मूर्ति भी अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते है। इसके अलावा आप कृष्ण ,राम , बुद्ध या अन्य सजावटी मूर्तियां भी गिफ्ट दे सकते है। अगर आपकी बहन छोटी है तो आप उसे एक्शन फिगर जैसे मिक्की माउस , डोरेमोन आदि भी गिफ्ट कर सकते है।

Soft Toys

rakshabandhan gift for sister soft toys teletubbies

सॉफ्ट टॉयज में आप टेडी बेयर , teletubbies ,किटी और पांडा आदि राखी पर अपनी बहन को गिफ्ट दे सकते है। अगर आपकी बहन की उम्र कम है तो उसे यह बहुत पसंद आएगा।

Painting Color Set

rakshabandhan gift for sister mandala art kit

अगर आपकी बहन को पेंटिंग करना पसंद है तो आप उसे पेंटिंग किट गिफ्ट दे सकते है। Mandala Art Kit भी पेंटिंग के लिए अच्छा है। इसके अलावा आप क्ले आर्ट किट भी गिफ्ट कर सकते है।

दोस्तों अब तक आपको आईडिया आ ही गया होगा की रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दे (how to surprise my sister on rakshabandhan)। तो जल्दी से अपनी बहनो के लिए गिफ्ट खरीदने की तैयारी कर दीजिये। हमारे इस ब्लॉग पोस्ट में अगर आपको किसी चीज की समस्या हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते है। इस ब्लॉग में ली गयी फोटो Meta AI से बनाई गयी है।

Share Now
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment