जिस तरह से काम धेनु गाय को सभी कामनाओं की पूर्ति वाला बताया गया है उसी तरह सपने में गाय देखना सभी इच्छाओ की पूर्ति को दिखाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार स्वप्न में गाय और दूध से बानी चीजे जैसे पनीर ,मक्खन ,घी इत्यादि के स्वप्न जातक के जीवन के लिए शुभ होते है।वैसे तो आज-कल शहरो में गाये कम ही नजर आती है और आती भी है तो उनका मालिक उनका पोषण नहीं कर पाता और उन्हें बाहर चरने के लिए छोड़ देता है। तभी कंही हमें गाये नजर आती है और हम उन्हें रोटी-चारा प्रदान करते है।अगर आप को सपने में गाय दिखाई देती है तो यह एक शुभ लक्षण है।

सपने में गाय चरति देखना
अगर सपने में गाय कंही खड़ी या चरति हुई नजर आये तो जातक को धन ,शांति और समाज में उच्च पद की प्राप्ति होती है। वह व्यक्ति किसी अच्छे कार्य के लिए समाज में सम्मानित होता है और उसके परिवार के धन संपत्ति की वृद्धि होती है।
सपने में सफ़ेद गाय देखना(white cow in dream)
सपने में सफ़ेद गाय दिखाई दे तो समझ जाये की चाँदी और चीनी की वस्तुओ में लाभ और अन्य सफ़ेद वस्तुओ के व्यापर में लाभ प्राप्त होता है।
सपने में कपिला गाय (kapila cow in dream)
सपने में कपिला गाय दिखाई दे तो समझ जाये की पीली वस्तुओ में लाभ और पीली वस्तुओ के व्यापर में लाभ प्राप्त होता है। पीली वस्तुए जैसे हल्दी ,बेसन ,चना आदि। धातुओं में सोना ,पीतल तथा पूजन सामग्री आदि का व्यापार में लाभ प्राप्त होता है।
यह भी पढ़े :पार्थिव शिवलिंग पूजा की विधि का वर्णन।
सपने में लाल गाय(Red Cow in Dream)
सपने में लाल गाय दिखाई दे तो समझ जाये की लाल वस्तुओ में लाभ और लाल वस्तुओ के व्यापर में लाभ प्राप्त होता है। लाल वस्तुए जैसे ईंट,चाय ,मिर्च आदि का व्यापार में लाभ प्राप्त होता है।
सपने में चितकबरी गाय(patchy cow in dream)
सपने में चितकबरी गाय दिखाई दे तो समझ जाये की साझेदारी में लाभ प्राप्त होता है।
सपने में गाय का दूध दोहना
सपने में गाय का दूध दोहना यह सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति को दर्शाता है।

सपने में गाय का दूध दोह कर बर्तन भरा दिखे तो यह संपत्ति की वृद्धि को दर्शाता है। वंही अगर दूध का बर्तन खाली दिखे तो यह धन की हानि को दर्शाता है। अगर गाय दूध दोहते वक्त लात चलती है तो या धन लाभ में बंधा को दर्शाती है।
सपने में बछड़े को प्रेम करती हुई गाय
सपने में बछड़े को प्रेम करती हुई गाय दिखाई दे तो यह संतान के प्रति सुख और संतान सुख को दर्शाता है।
सपने में गाय को रोटी खिलाना
सपने में गाय को रोटी खिलाना व्यक्ति के शुभ गुणों को दर्शाता है। स्वाभाविक है जो व्यक्ति स्वप्न में में भी गौ सेवा कर रहा हो वो जातक अच्छे विचार और परोपकार से युक्त ही होगा।
यह भी पढ़े :सपनो की विद्या स्वप्न विद्या क्या होती है ?
तर्क :
सपने में गाय उन्हें ही आती है जिनके घर के आस पास गाय हो या जिनने काफी समय से गाय के दर्शन नहीं किये हो। हम हर रोज गाय के लिए अन्न का एक भाग रखते है अगर ऐसे में कोई गाय आ ही नहीं रही हो तो तो हम उसका इन्तजार करते है की आज गाय आ जाये तो अच्छा हो लेकिन जब गाय नहीं आती तो यह विचार हमारे मन के अंदर चला जाता है और हमें सपने में ही गाय नजर आती है जिसे हम खिलाते है। कई बार गाय बीमार हो जाने पर या दूध नहीं देने पर भी गाय वालों को इस प्रकार के स्वप्न आते है।
फिर भी सब ठीक चल रहा हो और ऐसे सपने आ रहे हो तो यह व्यक्ति के अच्छे व्यवहार को ही दर्शाते है।
FAQ:
कपिला गाय क्या होती है ?
कपिला गाय वह होती है जो मालिक के पास उसके घर में खूंटे के साथ बंधी रहती है। जो चारा मालिक उसे डालता है वही चारा वह खाती है।वह गली में घूमने वाली गायों जैसी नहीं होती जो उन्हें जो भी कुछ मिल जाता है वही खा लेती हैं। परंतु कपिला गाय अपने मालिक से मिला हुआ शुद्ध चारा खाती हैं और उनका दूध भी शुद्ध होता है। क्योंकि उसके चारे में किसी प्रकार की कोई अशुद्धि नहीं होती।दूसरी गायों की तरह गली में पड़े हुए कूड़े कचरे को कपिला गाय नहीं खाती। इसीलिए कपिला गाय का घी और दूध शुद्ध माना गया है। इसीलिए अधिकतर हवन व पूजा सामग्री में कपिला गाय का घी और दूध ही शुभ माना जाता है। ऐसी गायों के घी से अगर घर में ज्योत जलाई जाती है तो वह शुभ मानी जाती है।
[…] यह भी देखे :सपने में गाय देखने से क्या लाभ होते है […]
[…] […]