Meen Rashi 2023 in Hindi|मीन राशि का भाग्योदय 2023

मीन राशि २०२३ में गुरु पहले, फिर 29 अप्रैल से दूसरे होंगे। राहु दूसरे रहकर 29 नवंबर से पहले हो जायेंगे।17 जनवरी से शनि बारहवें रहेंगे।

Meen Rashi 2023 में अनिष्ट विचारों से बचने का निरंतर प्रयास करें।विचलित होने से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर अपने स्वास्थ्य की अच्छे से सुरक्षा करने में सफल होंगे। परिवार जनों से विचार मिलने के योग कम है। मन मुटाव की स्थिति बन सकती है। नए खर्चे आ सकते है।धन की बचत करना संभव नहीं हो सकेगा। वाणी का असंयम कष्ट में डाल सकता है।

meen rashi 2023 in hindi,meen rashifal 2023
Source:pixabay.com

स्टॉक, शेयर, वायदा बाजार में धन न लगाएं आत्म विश्वास के कमजोर होते ही काम में अडंगे डालने वाले सक्रिय हो सकते है। वार्तालाप जारी रख के मसले सुलझाने के प्रयास जारी रखना शुभ होगा। भवन, भूमि, वाहन के काम में जरूरत से ज्यादा धन लगाने से बचे। पैतृक प्रापर्टी कार्य अटक सकते है। बिना पूर्व कार्यक्रम के यात्रा करना कष्टप्रद रहेगा। माता-पिता का सुख रहेगा। किसानो के लिए समय मध्यम है। महिलाओं व नवयुवकों को संघर्ष करने के लिए वचनबद्ध रहना होगा ।

विद्यार्थी अपना मनोबल उच्च बनाए रखकर तैयारी करें तो मन माफिक परिणाम आ सकते है । योग, ध्यान में कम मन लगेगा। विरोधी, शत्रु बार-बार निशाना बनाने का प्रयास करेंगे। पुराने रोग, कर्ज के प्रति सतर्कता जरूरी है। विवाह की बात आगे बढेगी। प्रेम प्रसंगों में अनिश्चितता रहेगी। कोर्ट, कचहरी में यथास्थिति ठीक है। नौकरी में आत्मविश्वास बनाकर अपना काम जारी रखना होगा। राजनीति में अभी उलझने दिखाई दे रही है । संयम रखे एवं सोच-समझकर आगे बड़े।

मीन राशि नामाक्षर (Meen Rashi Name letters)

मीन राशि वालो के नाम की शुरुवात दी, दू, दे, दो, चा, ची, थ, झ, त्र अक्षरों से होती है।

मीन राशि २०२३ व्यवसाय(Meen Rashi 2023 Career Profession)

इस वर्ष 2023 आपकी राशि वालों को साढ़ेसाती शनि का प्रभाव प्रारम्भ हो रहा है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है, धन समृद्धि, राज सम्मान में उन्नति कराता है। राजकीय सफलता मिलेगी। परन्तु गोचर में भ्रमण करने वाला दूसरे घर का राहु घरेलू परेशानियां देता है। शांति और धैर्य रखने से उसका भी निवारण होता है। अन्य ग्रहयोगों के शुभ गोचर का प्रभाव अच्छा मिलेगा। इस वर्ष (Meen Rashi 2023 business))एजेंसी कार्य स्थापित करने, अन्य व्यापार की एजेंसी लेने का लाभकारी अवसर भी प्राप्त होगा।

मई से आगे के समय में आप कोई न कोई नया कार्य स्वतंत्र रूप से प्रारंभ करने का प्रयास करेगें। इसमें आपको मई और अगस्त में कई तरह की बाधाएं आ सकती हैं। आपकी कच्चे माल की सप्लाई अथवा मार्केट में मांग की कमी, ऐसे कारणों से आ सकती है जिन पर आपका कोई नियंत्रण नहीं होगा, जो व्यापक समस्या का हिस्सा हो सकती है।आधे – अधूरे व्यवसायिक कार्य या अन्य स्थान आदि के परिवर्तन से उत्पन्न परिस्थिति अन्य कार्यो में भी कुछ समय तक बाधक बनी रह सकती है। किसी हितचिंतक की सलाह से कार्य करने पर लाभ होगा।

मीन राशि २०२३ धन-सम्पत्ति (Meen Rashi 2023 Money)

आपकी स्थायी संपत्ति में विस्तार होने का तथा नयी संपत्ति बनाने या खरीदे जाने के ग्रहयोग प्रबल हैं। इस दृष्टि से इस वर्ष मई से जून तक और फिर अक्टूबर से नवंबर तक का समय आशाजनक ग्रहों का संकेत मिल रहा है। (Meen Rashi 2023 property)संपत्ति के मामलें में गोचर के ग्रह पहली वार्ता या इकरार नामा निरस्त होने का तथा दूसरी कोशिश में काम बनने का योग घटित होने का संकेत देते हैं। पैतृक संपत्ति या व्यवसायिक संस्थान,ऑफिस आदि की ऊपरी मंजिल बनाने का या शिफ्ट होने का विचार भी वर्ष के उत्तरार्ध में पूरा हो सकेगा।

मीन राशि २०२३ प्रेम (Meen Rashi 2023 Love Life)

मीन राशि (Meen Rashi 2023 Love Life) के अनुसार मीन राशि के लोग अपने प्रेम संबंधों में वर्ष की शुरुआत में अनुकूलता महसूस करेंगे। शनि और शुक्र ग्रह के संयुक्त प्रभाव से पंचम भाव सक्रिय रहेगा और इसलिए आप और आपकी प्रियतम के बीच की दूरियां बनेगी,एक-दूसरे को लेकर उसके पर विश्वास बढ़ेगा। अपने रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। इस वर्ष आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने में भी सफल हो सकते हैं।

22 अप्रैल 2023 तक गुरु आपकी ही राशि में रहकर आपके पंचम सप्तम और नवम भाव को देखेंगे।इसलिए यदि आप किसी को पसंद करते हैं किसी से प्रेम करते हैं या उनसे विवाह करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। आप उनके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं, और आपका प्रेम विवाह(Meen Rashi 2023 Love marriage) भी हो सकता है। हालांकि इसके बाद परिस्थितियों में कुछ बदलाव आएगा जो आपके रिश्ते को भी तनावपूर्ण स्थितियों में ले जा सकता है।

meen rashifal 2023 love,meen rashi 2023 love life

आपको 10 मई से 1 जुलाई 2023 के बीच मंगल के पंचम भाव में होने से बहुत सतर्क रहना होगा, क्योंकि यहां मंगल अपनी नीच राशि में होने के कारण आपके प्रेम संबंधों में बिखराव की स्थिति उत्पन्न कर सकता हैं। बेवजह की लड़ाई में झगड़े होने से एक दूसरे से मोहभंग हो सकता है।आपका रिश्ता टूट सकता है इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें,अगस्त का महीना अनुकूल रहेगा और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। वहीं सितंबर से नवंबर तक आप तनावपूर्ण स्थिति में रहने वाले हैं। यदि आप इस दौरान अपने रिश्ते को संभाल पाते हैं तो दिसंबर का महीना आपके रिश्ते को परिपक्व बनाएगा।

मीन राशि २०२३ संतान प्राप्ति (Meen Rashi 2023 Santan)

आपके बच्चों के लिए, वर्ष की शुरुआत मीन राशि(Meen Rashi 2023 Santan) के अनुसार अनुकूल रहने की अच्छी संभावना है। शनि और शुक्र का संयुक्त प्रभाव आपकी संतान को तेजस्वी बनाएगा। आप अपने संस्कार अपनी संतान को प्रदान करेंगे, आपकी संतान यदि वह पढ़ाई करते हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में और पेशेवर हैं तो उनके पेशेवर जीवन में उन्हें अच्छी सफलता प्राप्त होगी। गुरु ग्रह की पंचम दृष्टि पंचम भाव पर होने से आपको अपनी संतान की प्रगति देखकर प्रसन्नता होगी।

meen rashi 2023 santan ,meen rashifal 2023 santan

22 अप्रैल 2023 के बाद से बृहस्पति राशि परिवर्तन कर जाएंगे और शनि भी द्वादश भाव में होंगे, ऐसी स्थिति में आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा। 10 मई से 18 अगस्त के बीच संतान को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं और व्यवहारिक बदलाव आपको अच्छे नहीं लगेंगे।इस दौरान उनका ध्यान रखें और संगत ना बिगड़े इसका भी आपको ध्यान रखना होगा। सितंबर के महीने से स्थिति अच्छी होने लगेंगी और आप अपनी संतान को एक बार फिर आगे बढ़ता हुआ देखेंगे।

मीन राशि २०२३ शादी (Meen Rashi 2023 Marriage)

मीन राशि (Meen Rashi 2023 shadi) के अनुसार वैवाहिक जीवन मध्यम रूप से फलदायक रहने की संभावना दिखाई देती है। वर्ष की शुरुआत में शनि का एकादश भाव में सूर्य का दशम भाव में और बृहस्पति का प्रथम भाव में होना आपके वैवाहिक जीवन को खूबसूरत बनाएगा। आप और आपके जीवनसाथी के बीच अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा। आपके बीच प्रेम भी रहेगा आकर्षण भी रहेगा और एक- दूसरे को समझने की इच्छा शक्ति भी होगी। आप दोनों एक दूसरे की समस्याओं को मिलकर हल करने का प्रयास करेंगे। उसका समाधान निकालने के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे ,यही वास्तव में आप के रिश्ते को एक मजबूती प्रदान करेगा।

meen rashi 2023 shadi,meen rashi 2023 marriage

एक- दूसरे के बीच समझदारी में कमी के कारण आपके बीच दूरी आ सकती है। यदि आप उस पर विचार नहीं करेंगे तो यह बड़ी समस्या का रूप धारण कर सकती हैं। आपको जुलाई से अक्टूबर के बीच अपने वैवाहिक जीवन में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी भी तरह के बाद विवाद से बचना चाहिए अन्यथा यह समय ज्यादा कटु हो सकता है। इसके बाद आप और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ना शुरू होगा। आप अपने रिश्ते की सच्चाई स्वीकार करेंगे। नवंबर के महीने में आप दोनों साथ मिलकर किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं ऐसा करना आपके रिश्ते को खुशियों से भर देगा।

मीन राशि २०२३ परिवार (Meen Rashi 2023 Family)

आपके परिवार के सदस्यों की संख्या में वृद्धि होने का योग है। घर में शिशु के जन्म होने से अथवा विवाह के प्रसंग शुरू होने से या फिर किसी सदस्य की नौकरी पढ़ाई आदि से घर वापसी के कारण घर में सदस्य संख्या बढ़ सकती है। स्वयं को केन्द्रित करते हुये मांगलिक कार्य इस वर्ष हो सकता है। इस दृष्टि से पूरा वर्ष महत्वपूर्ण है। भाई-बंधुओं की उन्‍नति हो सकती है तथा वृद्ध जन के चिन्ता का समाधान होने की संभावना है।

मीन राशि २०२३ स्वास्थ्य (Meen Rashi 2023 Health)

वर्ष (Meen Rashi 2023) के आरंभ में आपको उदर या मूत्र विकार की संभावना है।आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा तथा कांतिलावण्य भी गुरू के प्रभाव से बढ़ेगा। चर्बी बढ़ने की संभावना है। हृदय के वाल्व या कोलोस्ट्रोल संबंधी समस्या उभर सकती है। फिर भी वर्ष भर आपका स्वास्थ्य अधिकतम उत्तम बना रहेगा। कार्य कुशलता भी बेहतर बनी रहेगी। कोई बड़ी व्याधि इस वर्ष नहीं होगी।

मीन राशि २०२३ प्रतियोगिता परीक्षा(Meen Rashi 2023 Students)

आपको संस्थागत और असंस्थागत या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी शैक्षणिक और व्यवसायिक योग्यता बढ़ाने के अवसर इस वर्ष प्राप्त हो सकते हैं। इस अवसर का सदुपयोग समय रहते कर लेना बेहतर होगा।अपने कैरियर को नयी ऊँचाईयों पर ले जाने में इस वर्ष परिस्थितियां आपकी सहायक रहेगीं। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में नौकरी, छात्रवृत्ति मिलने की सम्भावना है।

मीन राशि २०२३ यात्रा तबादला (Meen Rashi 2023 Travel)

आपको अपने इच्छित स्थान या कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का अवसर प्राप्त होगा। इच्छा के विरूद्ध स्थान परिवर्तन नहीं होगा। यद्यपि मार्च और मई के बीच अस्थायी तौर पर कुछ बदलाव अथवा अधिक यात्रा भ्रमण आदि की संभावना है।कारोबार को लेकर लाभकारी यात्राओं के अवसर भी दो या अधिक बार प्राप्त होगें। नए तरह के कार्यक्षेत्र को अपनाने के लिए प्रशिक्षण लेने के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं।

मीन राशि २०२३ उपाय (Meen Rashi 2023 Remedies)

वर्ष के आरंभ में संत या कथा श्रवण, सत्संग, अनुष्ठान के अवसर प्राप्त होंगें। वर्ष के मध्य में आध्यात्मिक ज्ञान से संपन्‍न व्यक्ति के सानिध्य तथा वरिष्ठ व्यक्ति से धर्म एवं आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों पर चर्चा के अवसर भी मिलेगें। वरिष्ठजनों का आर्शीवाद फलीभूत होगा।

मीन राशि के लिए २०२३ को सफल बनाने के लिए निम्न उपाय(Meen Rashi 2023 Upay) किये जाना चाहिए –

  1. काले अक्षर का हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  2. हनुमान जी और पीपल के वृक्ष को तेल का दीपक लगाना चाहिए।
  3. शनि के बीज मंत्र का जप करना लाभकारी रहेगा।
  4. बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
  5. बृहस्पतिवार के दिन मीठे पीले चावल बना कर भगवान को भोग लगाकर स्वयं प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें।
  6. बृहस्पतिवार के दिन श्री राम जी की स्तुति करना विशेष लाभदायक रहेगा।
  7. प्रत्येक बृहस्पतिवार को पीपल वृक्ष को स्पर्श किए बिना जल चढ़ाएं और केले वृक्ष को भी जल चढ़ाएं।
  8. पांच मुखी नेपाली रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
  9. यदि आप के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है तो गुरुवार के दिन ब्राह्मणों और विद्यार्थियों को भोजन कराएं और दान दक्षिणा दें।
  10. किसी विशेष समस्या से पीड़ित हैं तो बृहस्पतिवार के दिन 11 बार श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

राशि जप मंत्र : ॐ ह्रीं दामोदराय नन्दाय नम:

सूचना: मीन राशिफल २०२३(Meen Rashi 2023) सामान्य ज्योतिष गणना के सिद्धांत पर लिखा गया है।जो ग्रहो के गोचर(Planet Transit) के अनुसार बताया गया है। यह जरूरी नहीं जो राशिफल लिखा है वही आपके साथ हो।क्योंकि हर व्यक्ति की कुंडली में ग्रहो की स्थिति अलग होती है।किसी भी व्यक्ति के भविष्य फल के लिए संपूर्ण कुंडली का विवेचन आवश्यक है।और पाठको से निवेदन है की वह किसी भी तथ्य पर अपने विवेक का प्रयोग अवश्य करे।

यह भी पढ़िए :
पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने के फायदे
मीन राशि के संपूर्ण जीवन का रहस्य
इन १३ चीजों को सपने में देखने का फल

Share Now

Leave a Comment