Dhanu Rashi 2023 in Hindi|धनु राशि का भाग्योदय 2023

धनु राशि वर्ष 2023 में गुरू चौथे, 22 अप्रैल से पांचवे रहेंगे। 17 जनवरी से शनि 17 तीसरे रहेंगे। राहु 5वे, 29 नवम्बर से चौथे रहगे।

यह (Dhanu Rashi 2023)वर्ष स्वास्थ्य की स्थिति से साधारणतः ठीक ही रहेगा। अपने में रहकर, काम से काम रखने की प्रकृति देखी जायेगी। अनुशासन व नियमितता से अपने काम में लगे रहेंगे। मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। आर्थिक हालात मध्यम रहेंगे । कुटुम्बजनों की इच्छाएं पूर्ण कर पाना सहज नहीं रहेगा। उनकी नाराजगी से आपसी खींचतान चल सकती है।

dhanu rashi 2023 hindi,dhanu rashifal 2023 kaisa rahega
Source:pixabay.com

शेयर, वायदा बाजार से दूरी रखना सही होगा। भवन,भूमि वाहन के कामों से धन अर्जित कर सकेंगे | मकान,दुकान घर में परिवर्तन संभव है। माता-पिता से सामंजस्य का अभाव देखा जायेगा। महिलाओं को मानसिक परेशानियां रह सकती है | नवयुवक अनियंत्रित रहकर अपना नुकसान कर सकते है | कृषको को मनचाहा मुनाफा मिलेगा। व्यापार, व्यवसाय में परिवर्तन संभव है |नवीन व्यापार शुरू करने में परेशानी आयेगी। विद्यार्थी एकाग्रता का अभाव महसूस करेंगे | योग, ध्यान में बाधा देखी जायेगी | संतान से गंमीर मतमेद उभर सकते है |

रोग व कर्ज की समस्या विचलित कर सकती है | शत्रु, विरोधी मौका मिलते ही परेशान कर सकते है | प्रेम प्रसंग टूट सकता है। दाम्पत्य जीवन आगे बढता रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग लगातार मिलेगा। साझेदारी यथावत चलती रहेगी। विदेश प्रवास में दिक्‍कते आ सकती है। विदेश व्यापार के काम में हाथ डालना नुकसान दे सकता है। न्यायालय से निराशा संमव है। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी |

धनु राशि नामाक्षर (Dhanu Rashi Name letters)

धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु होता है और इसके नाम ये, यो, भा, भी, भू, भे, फा, ढ़ा, घा से शुरू होते है।

धनु राशि २०२३ प्रेम (Dhanu Rashi 2023 Love Life)

धनु राशि 2023 (Dhanu Rashi 2023 Love Life)के अनुसार, वर्ष 2023 में धनु राशि के लोग प्रेम संबंधों में यदि सावधानी नहीं रखेंगे तो अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष 2023 की शुरुआत से ही राहु पंचम भाव में विराजमान रहेंगे और आप सही तरीके से अपने प्रियतम के लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे। आपका प्यार निरंकुश हो सकता है क्योंकि आप इस दौरान किसी की परवाह भी नहीं करना चाहेंगे। लेकिन 17 जनवरी 2023 को शनि के तीसरे भाव से पंचम भाव पर दृष्टि डालने से आपके रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। एक-दूसरे से कहासुनी होने की नौबत आ सकती है।

dhanu rashi 2023 love,dhanu rashifal 2023 love life

22 अप्रैल 2023 को बृहस्पति और उससे पूर्व ही सूर्य ग्रह भी आपके पंचम भाव में आ जाएंगे तो सूर्य, बृहस्पति और राहु का गठजोड़ पंचम भाव में होने से आपका सम्बन्ध टूट सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से रिश्ते में समस्या बढ़ सकती है और यह तनाव लगभग अक्टूबर तक चलेगा। राहु के यहां से निकलने के बाद बृहस्पति की कृपा से आपका रिश्ता मजबूत हो पाएगा।

धनु राशि २०२३ संतान प्राप्ति (Dhanu Rashi 2023 Santan Prapti)

आपके बच्चों के लिए, वर्ष की शुरुआत धनु राशि (Dhanu Rashi 2023 Santan Prapti) के अनुसार आपका पंचम भाव इस वर्ष ज्यादा सक्रिय रहेगा। क्योंकि शनि बृहस्पति और राहु के प्रभाव से पंचम भाव पर ग्रहों का प्रभाव अधिक रहेगा। इसलिए संतान को लेकर आपकी चिंता जायज होगी। आप उनके स्वास्थ्य और उनकी संगति को लेकर बहुत ज्यादा संजीदा रहेंगे और काफी गंभीरता से उस पर विचार करेंगे।

dhanu rashi 2023 santan prapti,dhanu rashi santan yog 2023

अप्रैल से अगस्त 2023 के बीच संतान को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए उनकी स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान दें। इस दौरान उनकी पढ़ाई में भी रुकावट आ सकती है। वर्ष की अंतिम तिमाही अक्टूबर ,नवम्बर, दिसम्बर आपकी संतान को उत्तम सफलता प्रदान करेगी और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार लेकर आएगी। इसी दौरान आपको संतान प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं।

यह भी देखे :काल सर्प दोष क्या है और इसके उपाय

धनु राशि २०२३ शादी (Dhanu Rashi 2023 Marriage)

धनु राशि (Dhanu Rashi 2023 Marriage) के अनुसार वर्ष 2023 में वैवाहिक जीवन को लेकर आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वर्ष की शुरुआत में आपके सप्तम भाव पर सूर्य और बुध का प्रभाव होने से दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रहेगी। पंचम भाव के सक्रिय रहने से जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति अच्छी सामंजस्य की भावना भी रहेगी।

dhanu rashi 2023 shadi,dhanu rashifal 2023 vivah

जीवनसाथी आपके कामों में आपको सहयोग करेंगे और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में आपका साथ देंगे। उनकी मदद से अगस्त से अक्टूबर के बीच आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। उनका अच्छा रूप और व्यवहार आपको इस वर्ष विशेष रुप से दिखाई देगा। वर्ष के अंतिम महीनों अक्टूबर ,नवम्बर, दिसम्बर में आपको संतान प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं जिससे परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन साथी का ध्यान भी आपकी तरफ रहेगा।

धनु राशि २०२३ व्यवसाय(Dhanu Rashi 2023 Career Profession)

इस वर्ष आपकी राशि(Dhanu Rashi 2023 Career) वाले शनि के कुप्रभाव से मुक्त रहेगें। शनि का भ्रमण तीसरे भाव में शुभ फलकारी रहेगा। गुरू भी केन्द्र बली शुभ फलकारी है। अन्य ग्रहयोग भी आपकी राशि वालों की मदद कर रहे हैं। इस वर्ष मान-सम्मान बढ़ेगा, व्यापार में लाभ होगा। गोचर के अन्य ग्रहों को देखते हुये पूरा वर्ष आपके लिये अच्छा रहेगा। इस वर्ष फरवरी से मई के मध्य आपको अपने व्यवसाय में विशेष उन्नति की महत्वाकांक्षा पूरी होने की स्थिति उत्तरोत्तर प्रबल होगी। व्यवसायिक भ्रमण कार्य तथा कारोबार के विस्तार हेतु नगर, प्रदेश या देश के बाहर अधिक बार जाने, रहने के अवसर मिलेंगे।

आपको अपने उद्योग व्यवसाय(Dhanu Rashi 2023 business) के शीर्ष पर सबसे आगे निकलने,प्रबंधन क्षमता दिखाने तथा चुनौती पूर्ण कार्य को सफलता से निपटाने का अवसर प्राप्त होगा। आपको इस वर्ष अपनी क्षमता से अधिक व्यवसायिक लक्ष्य निर्धारित करना पड़ेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कारोबार का विस्तार करना, पुरानी संपत्ति से लाभार्जन करने का रास्ता खोज निकालेगें। इस वर्ष आपको गोपनीय किस्म के कार्य, न्याय, नीति, प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते हैं। मई से अगस्त के मध्य कुछ बाधाएं भी सामने आ सकती हैं।

धनु राशि २०२३ धन-सम्पत्ति (Dhanu Rashi 2023 Money)

स्थायी संपत्ति के विस्तार की तथा नए निर्माण की योजना इस वर्ष नए रूप में आकार लेगी। गोचर के ग्रह संपत्ति की दृष्टि से बेहतर हो जाने से मतभेद, अनिश्चय, किरायेदारी, लीज या स्वामित्व जैसी उलझनें नहीं रहेगी। इससे भी आपको अपने रहने की तथा काम करने की जगह का विस्तार करने में मदद मिलेगी। कृषि भूमि, बागवानी, नलकूप, वाटर हार्वेस्टिंग, जल संग्रह आदि पर भी आपका ध्यान रहेगा।भूमिगत जल के लिये नये स्त्रोत भी किसी विशेष विधि के माध्यम से प्राप्त हो सकते हैं।

फैक्ट्री, मशीनरी के नवीनीकरण, आवास, गोदाम, शोरूम(Dhanu Rashi 2023 property) आदि के निर्माण की दृष्टि से आशाजनक है, इन कार्यो के लिये आपको आसान शर्तो पर धन की व्यवस्था हो सकती है। पारिवारिक मतभेद, किरायेदारी, रहन, पट्टेदारी आदि की समस्या सामने आसकती है, जो प्रयास करने से दूर होगी।

धनु राशि २०२३ घर परिवार (Dhanu Rashi 2023 Family)

मई से अक्टूबर 2023 के बीच कुट्॒म्बीय जनों की उन्नति से जुड़े प्रसंग में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी, यदि आप विवाह के उम्मीदवार हैं, तो विवाह और यदि विवाहित हैं तो संतान की प्राप्ति आदि का योग घटित हो सकता है। अगस्त और सितंबर का समय वरिष्ठ परिजनों के लिये चिन्ताकारक रह सकता है। भाई बन्धुओं की नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा आदि की चिंता समाधान वर्ष के मध्य में हो सकेगा।

धनु राशि २०२३ स्वास्थ्य (Dhanu Rashi 2023 Health)

आपकी कार्य कुशलता और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा, आपको किसी दीर्घकालिक बीमारी से राहत मिलेगी। गोचर के ग्रह आपको लीवर, मधुमेह, थायराइड संबंधी व्याधियों से कष्ट दे सकता है। यदि आपके जन्म का गुरू अच्छा नहीं है तो इस वर्ष रक्त की कमी, आंतों से जुड़ी व्याधि कब्जियत जैसी परेशानी धीरे-धीरे उभरेगी।आंतो के लिए बेल का शरबत या पावडर उपयोग में लाये।आप योगासन जैसे सर्वांगसन किसी योगाचार्य की निगरानी में कर सकते है।

धनु राशि २०२३ प्रतियोगिता परीक्षा(Dhanu Rashi 2023 Students)

इस वर्ष(Dhanu Rashi 2023 competition exam) महत्वपूर्ण निर्णय में विलंब हो सकता है। कैरियर बनाने के अवसर मिलेंगे जिसका आप बेहतर उपयोग कर पायेंगे। जनवरी से अप्रैल के बीच और फिर अक्टूबर से वर्षान्त तक का समय आपको अपने मनपसंद क्षेत्र में कैरियर बनाने के अवसर देगा। इसी समय आपको प्रतियोगी परीक्षा में भाग्य और परिश्रम के सहयोग से उल्लेखनीय उपलब्धि हो सकती है।

धनु राशि २०२३ यात्रा तबादला (Dhanu Rashi 2023 Travel)

जनवरी से मई के बीच विभिन्‍न कारणों से आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लम्बी छुट्टी लेना पड़ सकती है या बाहर रहना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन या तबादला(transfer) भी हो सकता है, जो मनमाफिक होगा। वर्ष के उत्तरार्ध में परिवार के साथ आनंददायक यात्राएं हो सकती हैं, तीर्थदर्शन होने का योग बनेगा।

धनु राशि २०२३ उपाय (Dhanu Rashi 2023 Remedies)

धार्मिक उपासना, रामायण, भागवत का पाठ आदि में रूचि रहेगी। परोपकारी कार्य, ध्यान से जुड़े लोगों के लिये वर्ष उपलब्धिकारक रहेगा।

धनु राशि वालो के लिए २०२३ के लिए कुछ उपाय(Dhanu Rashi 2023 upay) है जो उन्हें सफल बनाएंगे –

  1. कुल देवी की आराधना भी लाभदायक रहेगी।
  2. प्रत्येक बृहस्पतिवार को श्री राम चालीसा का पाठ करें।
  3. पीले, गेरुवे, नारंगी और लाल रंग का अधिक प्रयोग करें।
  4. अपनी कुंडली का विवेचन करवाकर हो सके तो पुखराज रत्न धारण करे।
  5. पुखराज न ले पा रहे तो सुनहला रत्न या उसका ब्रेसलेट पहने।
  6. गुरु के शुभ प्रभाव के लिए आप पांच मुखी नेपाली रुद्राक्ष धारण करे।
  7. अपनी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति जी के किसी भी मंत्र का निरंतर जाप करें।
  8. गौमाता को हरा चारा और थोड़ा सा गुड़ खिलाएं।
  9. स्वास्थ्य उत्तम न हो तो श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
  10. धनु राशि मंत्र जाप के साथ शनि, राहु की आराधना करें |
  11. गुरु ग्रह को बेहतर करने के लिए गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय देखिये।

धनु राशि जप मंत्र(Dhanu Rashi 2023 mantra) : ॐ ह्रीं क्रीं भगवते नमः

सूचना: धनु राशिफल २०२३(Dhanu Rashi 2023) सामान्य ज्योतिष गणना के सिद्धांत पर लिखा गया है।जो ग्रहो के गोचर(Planet Transit) के अनुसार बताया गया है। यह जरूरी नहीं जो राशिफल लिखा है वही आपके साथ हो।क्योंकि हर व्यक्ति की कुंडली में ग्रहो की स्थिति अलग होती है। किसी भी व्यक्ति के भविष्य फल के लिए संपूर्ण कुंडली का विवेचन आवश्यक है। और पाठको से निवेदन है की वह किसी भी तथ्य पर अपने विवेक का प्रयोग अवश्य करे।

Share Now

Leave a Comment