Vrishabh Rashi 2023 in Hindi |वृषभ राशि का भाग्योदय 2023

Vrishabh Rashi 2023:गुरू 22 अप्रैल तक ग्यारहवे, फिर बारहवे, 17 जनवरी से शनि दसवे व राहु बारहवे रहकर 29 नवंबर को ग्यारहवे रहेंगे ।

वृषभ राशि वालो के लिए यह वर्ष (vrishabh rashi 2023 kaisa rahega)स्थिरता देने वाला देखा जाएगा। वृषभ राशि वाले लोग अपनी कर्मठता से वे हर मुसीबत से पार पा लेंगे। चिंत्ता, फिक्र दबाव से जरूर उन्हे अपने आचरण को सुरक्षा देना चाहिए। काल्पनिक डर, भय बेवजह उनके रास्ते रोक सकते हैं। इन्हे आवश्यक खर्चों पर निगाह रखना जरूरी है। मेहनत से कमाये धन को बेहतर जगह लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बंधु-बांधवों व परिवारजन विचलित देखे जायेंगे उनकी सहायता करें, संबंधों में मजबूत्ती होगी। वृषभ राशि वालो के लिए इस वर्ष २०२३ में भ्रमण, दूर, आना-जाना निरंतर जारी रहेगा।

vrishabh rashi 2023 in hindi,vrishabh rashifal 2023 in hindi
Source :pixabay.com

साझेदारी में लगन से लगे रहना होगा। विदेश भ्रमण के योग है। मांगलिक कार्य में धन खर्च संभव है। कोर्ट-कचहरी में सफलता तय है। नौकरी, व्यवसाय में अच्छा करने से यश प्राप्त होगा।राजनीति में स्थिरता का योग है । राज्य सुख मिल सकता है। शादी-विवाह की बात टल सकती है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। शेयर, वायदा व्यापार से अधिक लाभ संभव नहीं है।

वृषभ राशि नामाक्षर (Vrishabh Rashi Name letters)

वृषभ राशि वालो के नाम के प्रथम अक्षर इ , उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से शुरू होते है।

वृषभ राशि २०२३ धन-सम्पत्ति (Vrishabh Rashi 2023 Money)

यह वर्ष(vrishabh rashifal 2023) स्थायी संपत्ति के मामले में भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। आपकी स्थायी संपत्ति में नयी संपत्ति जुड़ने का योग प्रबल है। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा सकगे। कर्ज, रोग से बच सकेंगे।आपको ऊपरी मंजिल के आवास, फ्लैट, कार्यालय अथवा अध्ययन कक्ष में रहने/कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

अपने उद्योग, व्यापार को बढ़ाने के लिये वित्तीय संसाधन आसान किश्तों पर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही कुछ प्रबंधन की सेवाएं भी सहज ही उपलब्ध हो सकेगी, जिससे आपकी आय(Vrishabh Rashi 2023 Money) मे सुनिश्चित वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में आपकी बनायी नयी वस्तु शीघ्र अपनी पहचान व साख बना सकेगी विशेषकर अप्रैल से अगस्त के बीच दूसरों को चल-अचल संपत्ति प्रयोग के लिये या किराये पर देने में अतिक्ति सावधानी रखें।

वृषभ राशि २०२३ प्रेम (Vrishabh Rashi Love Life 2023)

Vrishabh Rashi 2023 के अनुसार प्रेम संबंधों से स्वयं को आगे बढाना होगा।वृषभ राशि (Love Life 2023) के अनुसार, वर्ष 2023 में वृषभ राशि के लोग प्रेम संबंधों में अच्छा अनुभव महसूस करेंगे। विशेष रूप से जनवरी से अप्रैल तक आपका रिश्ता बहुत मजबूत रहेगा। एक दूसरे पर अच्छा विश्वास भी रहेगा जिससे आप एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में भी बन सकते हैं और घर में शहनाईयां गूंज सकती हैं।

vrishabh rashi 2023 love life in hindi,vrishab rashifal pyar 2023

वर्ष 2023 की शुरुआत में राहु आपके द्वादश भाव में रहेंगे जिसके परिणाम स्वरूप निजी संबंधों में कुछ कमी रहेगी और एक दूसरे को समझने में समस्या होगी। मंगल की दृष्टि वक्री अवस्था में आपके सप्तम भाव पर रहेगी जिससे आप और आपके जीवनसाथी के मध्य थोड़ा तनाव रहेगा। हालांकि बृहस्पति की दृष्टि भी सप्तम भाव पर होने से कोई अप्रिय स्थिति नहीं आएगी फिर भी थोड़ा ध्यान रखना आवश्यक होगा।आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य और उनके मनोभावों को ध्यान में रखते हुए ही व्यवहार करना बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि २०२३ संतान प्राप्ति (Vrishabh Rashi 2023 Santan Prapti)

जनवरी के मध्य, मार्च के बीच, संतान पक्ष या उम्र में छोटे सदस्य के स्वास्थ्य कष्ट, पढ़ाई इत्यादि को लेकर चिन्ता की संभावना, मई से आगे के समय में संतान पक्ष की ओर से हर्ष के प्रसंग उपस्थित हो सकते हैं।पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि होने के कारण जनवरी से लेकर अप्रैल के मध्य उत्तम संतान प्राप्ति(Vrishabh Rashi 2023 Santan Prapti) के योग बनेंगे।

vrishabh rashifal 2023 santan prapti in hindi,vrishabh rashi ki santan

यदि आपके पास संतान पहले से ही है तो यह समय संतान की वृद्धि करने वाला होगा। उन्हें उनकी शिक्षा और करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अगर आपकी संतान शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहती है तो मार्च से जून के मध्य में वह समय रहेगा जिस दौरान उनके विदेश जाने के योग बनेंगे। इसके अलावा अक्टूबर के महीने में संतान संबंधित उत्तम सुखों की प्राप्ति होगी।संतान सुख रहेगा।

वृषभ राशि २०२३ शादी (vrishabh Rashi 2023 Marriage)

आपके घर में इस वर्ष के आरंभ में मांगलिक कार्य जैसे जन्म,वर्षगांठ, विवाह संस्कार आदि होने का संकेत उपस्थित हो सकता है ।स्त्रियो, युवाओं के लिए समय योगकारी देखा जाएगा।अविवाहित लोगों को भी इस दौरान विवाह(vrishabh Rashi 2023 shadi) के लिए सम्बन्ध आ सकते है।वृषभ राशि 2023 के अनुसार वर्ष 2023 में वैवाहिक जीवन को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है।

vrishabh rashi 2023 shadi ,vrishabh rashifal shadi 2023

अक्टूबर का महीना आपके रिश्ते में विशेष रूप से रोमांस बढ़ाने वाला साबित होगा लेकिन दिसंबर के महीने में थोड़ी सी सतर्कता रखें क्योंकि इस दौरान कम्युनिकेशन गड़बड़ होने से एक दूसरे से विरोधाभास हो सकता है और रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। हालांकि यह पूरा वर्ष २०२३ आपको आपके रिश्ते के लिए काफी हद तक अच्छा अनुभव कराएगा और आपकी अपने प्रियतम से नजदीकियां बनायेंगा।

वृषभ राशि २०२३ व्यवसाय(vrishabh Rashi 2023 Career Profession)

इस वर्ष गोचर के ग्रह आपके लिये लाभप्रद हैं। शनि का भ्रमण ताम्र पाद से शुभ फलकारी रहेगा। अन्य ग्रहयोगों का प्रभाव भी उत्तम फलकारी है। कुल मिलाकर यह वर्ष उत्तम रहेगा। कारोबार की उन्नति में कोई बड़ी बाधा नहीं आयेगी।व्यापार में विस्तार संभव है। आपके अधिक परिश्रम का समुचित फल आपको मिल पाने से आप जिस असंतोष के दौर से गुजरते हुए और परिश्रम करते रहे हैं, उस पर भी एक तरह का विराम लग सकता है। बदली हुई परिस्थिति में आपके समक्ष नई नीतियों के कारण चयन के लिये नये कार्यक्षेत्र उपलब्ध हो सकते हैं। इससे आपकी प्रतिभा का उचित मूल्यांकन भी होगा, और आय तथा सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

आपका विचार अपना नया स्थान बनाने का या वर्तमान कंपनी अथवा पार्टनरशिप संस्था का कार्यक्षेत्र बढ़ाने के उद्योग में नई रिसर्च के टेक्नोलॉजी अपनाकर अलग पहचान बनाने का रहेगा। जनवरी से मई के बीच आपका अपने साईड बिजनेस(vrishabh Rashi 2023 buisness) में कुछ परिवर्तन करने का विचार बनेगा। कार्यक्षेत्र में भी इस दौरान आप नये उपक्रमों को लेकर तथा कार्यक्षेत्र में मंदी, असहमति, बाधाओं के कारण चिंतित रह सकते हैं।भवन, भूमि, वाहन सुख की दृष्टि से यह वर्ष शुभता वाला देखा जा सकता है। पैतृक प्रापर्टी के मसले सुलझ सकते हैं। कृषकजनको को लाभ मिलेगा।घर में किसी सदस्य की उन्नति का संकेत मिलेगा।

वृषभ राशि २०२३ स्वास्थ्य (vrishabh Rashi 2023 Health)

इस वर्ष २०२३ में वृषभ राशि वालो को अधिक कार्यभार, अव्यवस्थित कार्य पद्धति आदि के कारण जनवरी से मई के बीच स्वास्थ्य कष्ट तथा कार्य कुशलता में कमी हो सकती है। इसी अवधि में उदर विकार, हृदय रोग, डायबिटीज जैसी बीमारियां उभर सकती हैं। वर्ष के मध्य कंधे में दर्द, चोट की संभावना हो सकती है। इन सबके बावजूद ग्रहो की आपको अच्छी मदद मिलेगी, जिससे आप अपने स्वास्थ्य को शीघ्र संतुलित बना लेंगे।इसके लिए आप योगासन और प्राणायाम कीजिये।

वृषभ राशि २०२३ प्रतियोगिता परीक्षा(vrishabh Rashi 2023 Students)

कैरियर की दृष्टि से यह वर्ष 2023 उपलब्धियों वाला रहेगा। अधिक परिश्रम व लगनशीलता के कारण आपको दूसरों से आगे निकलने में सफलता मिलेगी। दूसरी ओर आपको नई उदारतापूर्ण नीति के कारण उन्नति का एक और अवसर किसी अन्य क्षेत्र में प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष जनवरी से मार्च के बीच पारिवारिक कारणों तथा प्रयत्नों के परिणाम की प्राप्ति में विलंब होने से कुछ रूकावट आ सकती है, जो शीघ्र दूर भी हो जायेगी।

वर्ष का उत्तरार्ध कैरियर निर्माण की दृष्टि से उपलब्धिकारक रहेगा।विद्या अध्ययन के प्रति विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे | उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों(vrishabh Rashi 2023 Students) को अपनी मेहनत का उचित प्रतिफल प्राप्त होगा और पसंदीदा विषयों को पढ़ने का मौका मिलेगा।नवंबर का महीना विशेष रूप से आपको सफलता दिला सकता है।

वृषभ राशि २०२३ यात्रा तबादला (vrishabh Rashi 2023 Travel)

इस वर्ष 2023 में व्यवसाय या नौकरी में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं जो जनवरी से मई या अगस्त के आस-पास हो सकते हैं। इसी अवधि में अनचाहे स्थान पर तबादला या अलाभकारी यात्रायें भी हो सकती हैं, यद्यपि परिवर्तन निरस्त भी हो सकता हैं। यदि आप नौकरी में घर से दूर सेवारत है या अन्यत्र व्यवसाय कर रहे हैं, तो वर्ष के दौरान ग्रहनगर में वापसी का योग है।

वृषभ राशि २०२३ उपाय (vrishabh Rashi 2023 Remedies)

पूजा, पाठ में मन लगेगा। ध्यान-योग से जुडकर मानसिक सुख प्राप्त कर सकते है |धार्मिक यात्रा जा सकते है।आपको उत्तर दिशा की तीर्थयात्रा, संतों का समागम, सत्संग, धार्मिक कार्य का लाभ होगा।

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है इसे बेहतर करने के लिए आप निम्न उपाय(vrishabh Rashi 2023 Upay) कर सकते है-

  1. प्रत्येक शुक्रवार को माता महालक्ष्मी के श्री सूक्त का पाठ करें।
  2. आप गुलाबी और रेशमी सफेद रंग का अधिक प्रयोग करें और माता महालक्ष्मी जी के किसी भी मंत्र का इच्छा अनुसार जाप करें।
  3. आपको स्फटिक की माला धारण करनी चाहिए।
  4. आपको उत्तम गुणवत्ता का ओपल रत्न धारण करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।
  5. आपको ६ मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
  6. अलौकिक श्रीयंत्र को अपने घर में स्थापित करें और प्रतिदिन उसकी पूजा करें।
  7. स्वास्थ्य उत्तम हो तो शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं।

इसके अलावा आप इन ग्रहो के उपायों(vrishabh Rashifal 2023 Remedies) को भी करियेगा –

  1. शनिवार के दिन चीटियों को आटा डालें और मछलियों को दाना डालें।
  2. गुरूवार को गाय को केला खिलाना, केले के वृक्ष का पूजन करना लाभकारी रहेगा।
  3. रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करना विशेष लाभकारी है।
  4. राशि मंत्र के साथ गुरू, मंगल की आराधना करें|
  5. शुक्र ग्रह को बेहतर करने के लिए शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय देखिये।

सूचना: वृषभ राशिफल २०२३(vrishabh Rashi 2023) सामान्य ज्योतिष गणना के सिद्धांत पर लिखा गया है।जो ग्रहो के गोचर(Planet Transit) के अनुसार बताया गया है। यह जरूरी नहीं जो राशिफल लिखा है वही आपके साथ हो।क्योंकि हर व्यक्ति की कुंडली में ग्रहो की स्थिति अलग होती है। किसी भी व्यक्ति के भविष्य फल के लिए संपूर्ण कुंडली का विवेचन आवश्यक है। और पाठको से निवेदन है की वह किसी भी तथ्य पर अपने विवेक का प्रयोग अवश्य करे।

यह भी जानिए :

Share Now

Leave a Comment