Tula Rashi 2023 in Hindi|तुला राशि का भाग्योदय 2023

Share With Your Friends

इस वर्ष गुरू 22 अप्रैल तक छठे रहेंगे फिर सातवे होंगे। शनि 17 जनवरी से पांचवे व राहु 29 नवम्बर से सातवे रहकर छठे हो जायेंगे |

इस वर्ष तुला राशि(Tula Rashi 2023) वालो को बेहद संतुलित होकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। भावुकता एवं आवेश असंतुलित कर सकते है। बौद्धिक बल और कूटनीति के सहारे आगे बढ़ने की प्रेरणा का अनुसरण करना व्यवहारिक रहेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम बने रहने के योग दिखाई दे रहे है। परिवारजनों से तालमेल कम ही बैठता नजर आएगा। शेयर बाजार से दूरी बनाएं रखें।

tula rashi 2023 hindi,tula rashifal 2023 hindi
Source:pixabay.com

काम-काज में आलस्य रखना व मन नियंत्रित नहीं होने से काम हाथ से जा सकते है। बातचीत बनाएं रखने के लिए तालमेल की निरंतर आवश्यकता रहेगी। भवन, भूमि वाहन का योग ठीक है। मकान, दुकान, जमीन व्यवहारिक स्थिति में ले सकते है। अधिक कर्ज लेने से बचना चाहिए | कृषकों क॑ लिए समय अनुकूल है | स्त्रियों को समय व अनुशासन पर ध्यान देना होगा।

व्यापार व्यवसाय की स्थिति अनुकूल रहेगी। नवीन व्यापार आरंभ होगा। विद्या अध्ययन आगे बढाने, प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की दृष्टि से समय शुभ है। संतान सुख बेहतर देखा जाएगा। आध्यात्मिकता में रूझान बढेगा | पूजा- पाठ में आगे बढेंगे | इष्ट मित्रों का सानिध्य सुख देगा। अत्यन्त भावुकता निराशा में डाल सकती है | दाम्पत्य जीवन में मतभेद हो सकता है | नवीन साझेदारी संभव नहीं है। कार्य के सिलसिले में लगातार बाहर जाना पड सकता हे | कोर्ट- कचहरी की संभावना नहीं है। बेरोजगारों के लिए समय अनूकूल नहीं है। तरक्की, प्रमोशन में अड़चने संभव है |

तुला राशि नामाक्षर (Tula Rashi Name letters)

तुला राशि के नाम अक्सर रा री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते से शुरू होते है।

तुला राशि २०२३ व्यवसाय(Tula Rashi 2023 Career Profession)

इस वर्ष 2023 ग्रह योग उत्तम फलकारी हैं। शनि का भ्रमण पंचम भाव में रजत पाद से उन्‍नतिकारक रहेगा। अप्रैल 2023 तक गुरू का भ्रमण छठे भाव में हो रहा है, जिससे थोड़ी बहुत स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। शेष ग्रहयोग शुभ फलकारी हैं। अन्य ग्रहयोगों का प्रभाव अच्छा होने से समय अच्छा रहेगा। इस वर्ष परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, परंतु पिछले रूके हुये कार्यो में सफलता मिलेगी। राहु का भ्रमण समय- समय पर छुट-पुट परेशानियां भी देता रहेगा जिनका निवारण भी होगा।

पिछले कुछ अर्से से रूके हुए कार्य अब तीव्र गति से आगे बढ़ेगें आपकी योग्यता का उचित आंकलन होने से आपके कारोबार (Tula Rashi 2023 business)से जुड़े कार्यों की प्रशंसा होगी तथा इन्हें एक मानक की तरह अपनाया जायेगा। आपके प्रयत्न और पुरूषार्थ का सफल प्रयोग होगा। इस वर्ष नये कार्यो के जुड़ने का, नये संस्थान के उपक्रम की शुरूआत करने का अथवा नेतृत्व करने का अवसर विशेष रूप से मिलेगा। इस वर्ष आप पर कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। जिसमें अधिक गंभीरता से सोच-विचार के कारण देरी होगी।

फरवरी से मई के मध्य अनिर्णय तथा इरादों या परिस्थितियों में कुछ रद्दोबदल कुछ अधिक बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में मंदी, साख में कमी, फल प्राप्ति में विलंब, विश्वसनीय साथियों की कमी, कार्यभार की अधिकता जैसी स्थिति भी बन सकती है साझे के कारोबार में जनवरी से मार्च तक वातावरण तनाव पूर्ण रह सकता है।

तुला राशि २०२३ धन-सम्पत्ति (Tula Rashi 2023 Money)

इस वर्ष के आरंभ से ही स्थायी संपत्ति के विस्तार का योग साकार होगा। मौजूदा संपत्ति के नवीनकरण, दुकान, आवास, ऑफिस आदि का विस्तार, रसोईघर का आधुनिकीकरण, शोरूम या गोदाम का निर्माण इस वर्ष की विशेषता रहेगी। इससे एक ओर आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर किराये आदि के माध्यम से आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकेगी। मई से अगस्त के बीच संपत्ति (Tula Rashi 2023 Money)के नवीनीकरण का संकेत है। अगस्त के प्रथम सप्ताह में अपव्यय होगा, संपत्ति की टूट- फूट होने और उसकी मरम्मत आदि पर खर्च होने के संकेत हैं। यदि आपकी पदोन्नति रूकी हुयी है तो इस अवधि में पदोन्‍नति और अनुकूल पद की प्राप्ति दोनों का ही प्रबल योग है।

तुला राशि २०२३ प्रेम (Tula Rashi 2023 Love Life)

तुला (Tula Rashi 2023 Love Life) अनुसार वर्ष 2023 में तुला राशि के लोग प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी लेकिन आपके प्रेम की परीक्षा भी होगी। वर्ष की शुरुआत में शनि और शुक्र ग्रह आप के कुंडली के चौथे भाव में होंगे लेकिन 17 जनवरी २०२३ को शनि आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे और शुक्र भी 22 जनवरी २०२३ को पंचम भाव में आ जाएंगे। इस दौरान आपके रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।

tula rashifal love 2023,tula rashi 2023 love life

इसके बाद शुक्र ग्रह का गोचर अन्य राशियों में होता हुआ आपको अच्छे और बुरे प्रभाव प्रदान करेगा। लेकिन शनि के पंचम भाव में बने रहने से आपको अपने रिश्ते में वफादारी रखनी होगी, नहीं तो आपका रिश्ता बहुत बुरी स्थिति में आ सकता है।22 अप्रैल २०२३ को बृहस्पति के सप्तम भाव में जाने से आपके प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं। यह वर्ष आपका विवाह करा सकता है। तुला राशि 2023(Tula Rashi 2023 Love) के अनुसार जनवरी-फरवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर तथा दिसंबर के महीने प्रेम संबंधों में मजबूती लेकर आएंगे। एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा। आपका प्यार परवान चढ़ेगा और आपका रिश्ता खुशियों से महक उठेगा।

वर्ष Tula Rashi 2023 में लोग प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी लेकिन आपके प्रेम की परीक्षा भी होगी। वर्ष की शुरुआत में शनि और शुक्र ग्रह आप के कुंडली के चौथे भाव में होंगे लेकिन 17 जनवरी २०२३ को शनि आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे और शुक्र भी 22 जनवरी २०२३ को पंचम भाव में आ जाएंगे। इस दौरान आपके रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। इसके बाद शुक्र ग्रह का गोचर अन्य राशियों में होता हुआ आपको अच्छे और बुरे प्रभाव प्रदान करेगा। लेकिन शनि के पंचम भाव में बने रहने से आपको अपने रिश्ते में वफादारी रखनी होगी, नहीं तो आपका रिश्ता बहुत बुरी स्थिति में आ सकता है।

22 अप्रैल २०२३ को बृहस्पति के सप्तम भाव में जाने से आपके प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं। यह वर्ष आपका विवाह करा सकता है। तुला राशिफल 2023 (Tula Rashi 2023) के अनुसार जनवरी-फरवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर तथा दिसंबर के महीने प्रेम संबंधों में मजबूती लेकर आएंगे। एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा। आपका प्यार परवान चढ़ेगा और आपका रिश्ता खुशियों से महक उठेगा।

तुला राशि २०२३ संतान प्राप्ति (Tula Rashi 2023 Santan Prapti)

तुला राशि 2023 (Tula Rashi 2023 Santan Prapti) के अनुसार आपकी संतान के लिए यह वर्ष २०२३ कुछ चुनौतियां प्रस्तुत करेगा। शनि ग्रह की पंचम भाव में उपस्थिति आपकी संतान से लगातार मेहनत कराएगी। उनके ऊपर उनकी पढ़ाई का और यदि जॉब करते हैं या बिजनेस करते हैं तो उनके काम का काफी प्रेशर रहेगा। लेकिन यही काम का प्रेशर व यही पढ़ाई का प्रेशर उन्हें अपने क्षेत्र में सफलता दिलाएगा क्योंकि उनकी मेहनत उन पर मेहरबान होगी। वह एक अनुशासित और मजबूत व्यक्तित्व के स्वामी बनेंगे।

tula 2023 santan prapti,tula rashi ke liye santan yog 2023

आपकी संतान को वर्ष की शुरुआत में कुछ शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए उनका थोड़ा सा ध्यान रखें। उसके बाद धीरे-धीरे परिस्थितियों में सुधार आना शुरू हो जाएगा और उनकी चुनौतियों में कमी आएगी। वे अपनी तरफ से भी पूर्ण प्रयत्न करेंगे कि स्वयं को सुदृढ़ बना सकें। नवंबर और दिसंबर २०२३ के महीने उनके लिए विशेष सफलता दायक महीने साबित होंगे और उनकी काबिलियत उन्हें उत्तम प्रतिफल प्रदान करेगी।

तुला राशि २०२३ शादी (Tula Rashi 2023 Marriage)

तुला राशि शादी 2023 (Tula Rashi 2023 Marriage)के अनुसार वर्ष 2023 में वैवाहिक जीवन को लेकर आप कुछ परेशानियां महसूस कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में ही राहु आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे।

जब जनवरी में शनि का गोचर भी आपके पंचम भाव में होगा तो वह भी अपनी तीसरी दृष्टि से आपके सप्तम भाव को देखेंगे। इस प्रकार दो क्रूर ग्रहों का प्रभाव सप्तम भाव में होने से दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवन साथी से लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है। उनका स्वास्थ्य भी ख़राब हो सकता है। यहां पर मंगल ग्रह भी 13 मार्च तक आपके अष्टम भाव में ही विराजमान रहेंगे। यह समय दांपत्य जीवन के लिए अच्छा समय नहीं कहा जाएगा । इसलिए इस दौरान आपको बहुत ध्यान रखना होगा, ससुराल पक्ष से भी लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है।

tula rashi ki shadi 2023 me,tula rashi shadi 2023

हालांकि इसके बाद परिस्थितियां बहुत हद तक सुधर जाएंगी। 22 अप्रैल 2023 को जब गुरु आपके सप्तम भाव में आएंगे तो स्थितियों को सामान्य करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन मई २०२३ के महीने में गुरु और राहु के प्रभाव से गुरु चांडाल दोष बन सकता है। इसके लिए आपको बहुत सावधानी रखनी होगी क्योंकि इस दौरान विवाह(Tula Rashi 2023 shadi) में विघटन की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। मई २०२३ के बाद से स्थितियां धीरे-धीरे ठीक होने लगेंगी।

30 अक्टूबर 2023 को राहु जब छठे भाव में आ जाएगा और अकेले बृहस्पति सप्तम भाव में रहेंगे तो वर्ष के अंतिम महीने दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाएंगे। आप अपनी संतान को लेकर भी दोनों व्यक्ति कुछ अच्छे निर्णय लेंगे और परिवार की खुशी के लिए बहुत कुछ करेंगे जिससे आपका रिश्ता भी परिपक्व होगा और आप एक दूसरे के और निकट आएंगे। वर्ष के अंतिम महीनों में आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि २०२३ घर परिवार (Tula Rashi 2023 Family)

परिवार में किसी बड़ी चिंता से राहत मिलेगी तथा जन्मोत्सव आदि शुभ प्रसंगों के आयोजन भी होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपकी चिंता का समाधान मई से कुछ आगे के समय में हो सकेगा। संतान की पढ़ाई, नौकरी, स्वास्थ्य एवं विवाह में प्रसन्‍नता की स्थिति बनेगी। जुलाई से सितंबर के बीच तनाव मतभेद आदि उभर सकते हैं जो शांत भी होते रहेगें। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को स्वास्थ्य कष्ट अथवा आपसी मतभेदों के कारण कुछ कठिनाई का अनुभव हो सकता है।

तुला राशि २०२३ स्वास्थ्य (Tula Rashi 2023 Health)

तुला राशि वालो को भोजन में अरूचि, डायबिटीज जैसी व्याधि उभर सकती है। फरवरी से मई के मध्य जोड़ों की तकलीफ, गैस, अपच, कार्यभार की अधिकता, अनियमितता के कारण स्वास्थ्य कष्ट का संकेत है। जनवरी से मध्य मार्च के बीच तथा अगस्त के पूर्वार्ध में (Tula Rashi 2023 Health)पित्त संबंधी व्याधि, सूजन, चोट-चपेट आदि की संभावना है। इन्हे खाने में शकर को नियंत्रित करना चाहिए तथा पाचन क्षमता को बेहतर करने के लिए भोजन में सलाद और आयुर्वेदिक चिकित्सा का प्रयोग करना चाहिए।

तुला राशि २०२३ प्रतियोगिता परीक्षा(Tula Rashi 2023 Students)

आपको (Tula Rashi 2023)अपने परिश्रम के बल पर अपने कैरियर में विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकेगी। नये कार्यक्षेत्र, संस्थान खुलने, इनके विस्तार होने से भी आपको अपना कैरियर बनाने का मौका मिलेगा।तुला राशि से जुड़े कार्यो का चुनाव करना चाहिए। प्रतियोगिता-परीक्षा में दूसरों से आगे निकल जाने में सफलता मिलेगी।

तुला राशि २०२३ यात्रा तबादला (Tula Rashi 2023 Travel)

अप्रैल से जुलाई के बीच अवकाश अधिक लेने पड़ सकते हैं। आनंद और मनोरंजनदायक रमणीक स्थल आदि के भ्रमण और पितृ गृह की यात्रा के संयोग भी फरवरी से मई के मध्य और फिर अक्टूबर में उपस्थित हो सकते हैं।

तुला राशि २०२३ उपाय (Tula Rashi 2023 Remedies)

इस वर्ष(Tula Rashi 2023 )आपकी अभिरूचि पुराने धर्म जीर्णोद्धार, पौराणिक तथा पारंपरिक धर्म साहित्य के अध्ययन- मनन व्याख्या में अभिरूचि बढ़ेगी। वर्ष के मध्य में आप कोई बड़ा परोपकारी कार्य करेगें, जो दूसरो के लिये मिसाल बनेगा।

तुला राशि वालो के लिए वर्ष २०२३ को सफल बनाने के लिए निम्न उपाय(Tula Rashi 2023 upay) है-

  • तुला राशि वालो के लिए राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है इसलिए आपको शुक्रवार के दिन व्रत रखना चाहिए।
  • शुक्रवार से शुरू करके प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
  • प्रतिदिन शुक्र देव जी के बीज मंत्र का जाप करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
  • आपको उत्तम गुणवत्ता वाला हीरा या ओपल रत्न धारण करना बहुत लाभदायक रहेगा। इस रत्न को आप अनामिका अंगुली में शुक्ल पक्ष के दौरान शुक्रवार के दिन धारण कर सकते हैं।लेकिन इसके लिए कुंडली का संपूर्ण अध्ययन अवशय है।
  • शुक्र के शुभ प्रभाव के लिए आपको ६ मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
  • यदि आप किसी कठिन समस्या से जूझ रहे हैं या बीमार हैं तो आपके लिए श्री गजेंद्र मोक्ष स्त्रोत का पाठ करना लाभदायक रहेगा।
  • इसके अलावा मंगलवार को हनुमानजी को घी का दीपक रखना लाभकारी रहेगा ।
  • केतु ग्रह की शांति के लिये मछलियों को बाजरा खिलाइये।

सूचना: तुला राशिफल २०२३(Tula Rashi 2023) सामान्य ज्योतिष गणना के सिद्धांत पर लिखा गया है।जो ग्रहो के गोचर(Planet Transit) के अनुसार बताया गया है। यह जरूरी नहीं जो राशिफल लिखा है वही आपके साथ हो।क्योंकि हर व्यक्ति की कुंडली में ग्रहो की स्थिति अलग होती है। किसी भी व्यक्ति के भविष्य फल के लिए संपूर्ण कुंडली का विवेचन आवश्यक है। और पाठको से निवेदन है की वह किसी भी तथ्य पर अपने विवेक का प्रयोग अवश्य करे।

यह भी जानिए :


Share With Your Friends

Leave a Comment